फरीदाबाद, 08 नवम्बर। केंद्रीय भारी उद्योग एवं ऊर्जा राज्यमंत्री श्री कृष्ण पाल गुर्जर ने कहा कि जनता ने प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में पूर्ण बहुमत की सरकार चुनी। इसका ही नतीजा है की देश आज विकास के पथ पर तेजी से दौड़ रहा है। आज भारत ग्लोबल लीडर बनने की रेस में शामिल है। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्त्व में ही केंद्र सरकार द्वारा पिछड़ा वर्ग आयोग को संविधानिक दर्ज़ा प्राप्त हुआ। पहले की सरकारों से गरीब और पिछड़ों का सिर्फ शोषण किया परन्तु केंद्र की मोदी सरकार तथा प्रदेश की मनोहर सरकार गरीब व पिछड़े वर्ग को समर्पित है।
केंद्रीय राज्यमंत्री श्री कृष्ण पाल गुर्जर ने आज बुधवार को फरीदाबाद के मिलन बैंकेट हॉल में आयोजित “” समारोह में उपस्थित लोगों को सम्बोधित करते हुए यह बात कही।
देश के इतिहास में पहली बार आज केंद्रीय मंत्रिमंडल में 70 प्रतिशत से ज्यादा पिछड़े वर्ग का प्रतिनिधित्व है। गरीब एवं पिछड़ों का कल्याण करने में केंद्र तथा प्रदेश की सरकार कोई कसार नहीं छोड़ेगी। पिछले 9 सालों में देश के गाँवों में फाइबर इंटरनेट की सेवा मोदी सरकार द्वारा उपलब्ध कराई गई है।
यह कदम डिजिटल इंडिया के सपने को हकीकत में बदल रहा है। पिछले 70 सालों में देश में सिर्फ 400 मेडिकल कॉलेज थे परंतु प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार द्वारा सिर्फ 9 सालों में 300 अधिक मेडिकल कॉलेज खोले गए हैं। पहले भारत 8 लाख करोड़ के मोबाइल अन्य देशों से आयात करता था। परंतु आज भारत 3 लाख करोड़ के मोबाइल अन्य देशों में एक्सपोर्ट कर रहा है जिससे हमारा विदेशी मुद्रा भंडार बढ़ेगा। प्रधानमंत्री मोदी के के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने जम्मू कश्मीर से धारा 370 हटाकर जम्मू कश्मीर को भारत से पूर्ण रूप से जोड़ दिया।


