फरीदाबाद, 04 जून । भाजपा जिला कार्यालय “अटल कमल” पर व्यवसायिक प्रकोष्ठ के जिला संयोजक विमल खंडेलवाल की अध्यक्षता ज़िला व्यवसायिक प्रकोष्ठ की बैठक सम्पन्न हुई । बैठक में भाजपा जिला महामंत्री मूलचंद मित्तल एवम् व्यवसायिक प्रकोष्ठ के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य गौतम चौधरी ने देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 9 साल के कार्यकाल के दौरान किए गए सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के कार्यों प्रकाश डाला और कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया I महामंत्री मूलचंद मित्तल जी ने कहा कि केंद्र सरकार ने 9 सालों में सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण की नई परिभाषा लिखी है ।
मोदी जी के कुशल नेतृत्व में भारत का निर्यात बढ़ा है जिससे देश आर्थिक और व्यापारिक रूप से विश्व पटल पर मजबूत हुआ है I मेक इन इंडिया और आत्मनिर्भर भारत मिशन के तहत देश में उद्योगों को स्थापित किया गया जिससे युवाओं के लिए रोजगार के अवसर पर ज्यादा से ज्यादा उत्पन्न हुए हैं । आज भाजपा जिला व्यवसायिक प्रकोष्ठ की वेबसाइट का भी आज विधिवत उद्घाटन किया गया, जिसमें महत्वपूर्ण सूचनाएँ और जानकरियाँ व्यापारी भाइयों के के लिए उपलब्ध रहेंगी। भाजपा जिला संयोजक विमल खंडेलवाल ने बताया कि भाजपा सरकार में व्यवसायियों के लिए कारखाने चलाने के लिए बिजली की बहुत ज्यादा आवश्यकता होती है, सरकार ने उसी का ध्यान में रखते हुए ज्यादा से ज्यादा इंडस्ट्री को बिजली मुहैया करवा रही है।


