Faridabad (अतुल्य लोकतंत्र) दीपक शर्मा/रामनवमी के अवसर पर पर फरीदाबाद ओल्ड के ” मां पीतांबरा देवी सिद्धपीठ में नौ ब्राह्मणों द्वारा जगत कल्याण, विश्व शांति हेतु यज्ञ अयोजित किया गया।
इस अवसर पर अखिल भारतीय ब्राह्मण सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पं सुरेंद शर्मा बबली ने जिला फरीदाबाद और समस्त देशवासियों को रामनवमी की शुभकामनाए देते हुए बताया कि इस सिद्धपीठ में नौ ब्राह्मणों द्वारा किया गया यज्ञ कोई मामूली यज्ञ नहीं है बल्कि ये यज्ञ समस्त विश्वकल्याण, विष्व शांति, आए जनमानस की भलाई के लिए किया गया था।
उन्होंने कहा कि सभी देवियों की कृपा सभी पर बनी रहे। सभी शांति और सद्भाव से जीवन यापन करें ऐसी मै कामना करता हूं।