फरीदाबाद, 21 अगस्त। एडीसी आनन्द शर्मा ने निरोगी हरियाणा योजना की समीक्षा करते हुए कहा कि निरोगी हरियाणा योजना का उद्देश्य लोगों को उनकी सहुलियत के अनुसार स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करना है। वहीं शिक्षा, महिला एवं बाल विकास और श्रम विभागों के अधिकारियों से तालमेल करके बेहतर क्रियान्वयन के साथ ट्रीटमेंट के टारगेट पूरे करें। उन्होंने कहा कि लाभार्थियों की सैम्पलिगं प्रोपर करना सुनिश्चित करें।
समीक्षा बैठक को सम्बोधित करते हुए एडीसी आनन्द शर्मा ने कहा कि हरियाणा सरकार के द्वारा शुरू की गई निरोगी हरियाणा योजना का मुख्य उद्देश्य लोगों को उनकी सहुलियत के अनुसार स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करना है। जिसके अंतर्गत राज्य में रहने वाले का बिल्कुल मुफ्त में मेडिकल चेकअप किया जा रहा है। ताकि सरकार अपने राज्य में रहने वाले नागरिकों के मेडिकल रिकॉर्ड को अपने पास रख सके। इसके अलावा योजना के अंतर्गत अगर आपको कोई भी गंभीर बीमारी है। तो उसकी जांच भी सरकार निशुल्क की जा रही है । उसके लिए एक भी पैसा आपको देने की जरूरत नहीं है और ना ही आपको हॉस्पिटल के चक्कर लगाने की जरूरत है। बल्कि इस योजना के तहत आवेदन कर कर अपना मुक्त में चेकअप करवाया जा रहा है।


