फरीदाबाद। हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी की अध्यक्षा कुमारी सैलजा के जन्मदिन पर जिला कांग्रेस कमेटी फरीदाबाद द्वारा सेक्टर-16 स्थित किसान भवन में हरियाणा राज्य रक्त संचरण परिषद के सहयोग से रक्तदान शिविर का आयोजन किया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत कर रहीं नारायणगढ़ की कांग्रेस विधायक शैली चौधरी ने सभी रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा की एक व्यक्ति जब रक्तदान करता है तो उससे तीन जरूरतमंद लोगों की जिंदगी बचाई जा सकती है। रक्तदान महादान है। इसे महादान कहने के भी दो कारण है। एक तो इससे किसी का जीवन बचता है और दूसरा रक्त का कोई विकल्प नहीं है। इसलिए इसका महत्व और अधिक बढ़ जाता है। यह किसी फैक्ट्री या लैब में तैयार नहीं किया जा सकता। यह केवल एक व्यक्ति से ही दूसरे व्यक्ति को दिया जा सकता है। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता विधायक नीरज शर्मा, तिगांव विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक ललित नागर, पूर्व मंत्री ए.सी चौधरी व पूर्व विधायक आनंद कौशिक ने की। इस दौरान मुख्य रूप से वरिष्ठ कांग्रेसी नेता पं. योगेश गौड़, प्रदेश प्रवक्ता सुमित गौड़, बल्लभगढ़ विधानसभा क्षेत्र के वरिष्ठ कांग्रेसी नेता मनोज अग्रवाल, हरियाणा ओबीसी सैल के चेयरमैन ललित भड़ाना, किसान कांग्रेस महासचिव राकेश भड़ाना, योगेश ढींगरा, कांग्रेसी नेता नीरज गुप्ता, युवा कांग्रेसी नेता अभिलाष नागर, गौरव ढींगरा, सोनू चौधरी व सुनीता फागना, गुलशन बग्गा, अशोक रावल, संजय सोलंकी, भरत अरोड़ा, पूर्व पार्षद अनिल शर्मा, वेद प्रकाश यादव, राजेश आर्य, अनीश पाल, कांग्रेस सेवादल उपाध्यक्ष संजय त्यागी, सहित अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता व आमजन उपस्थित थे। इस मौके पर उपस्थितजनों को संबोधित करते हुए शैली चौधरी ने कहा की हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी की अध्यक्षा कुमारी सैलजा ने अपने अथक मेहनत और कुशल नेतृत्व से हरियाणा कांग्रेस को एक अदम्य मजबूती प्रदान करने का काम किया है। उन्होंने किसान आंदोलन को देखते हुए अन्नदाताओं के लिए अपने जन्मदिन को न मनाने का जो निर्णय लिया है वो उनकी जनहितैषी सोच को दर्शाता है। आज हमारे हरियाणा को कुमारी सैलजा के नेतृत्व की बेहद जरूरत है क्योंकि सत्ता में बैठी हुई भाजपा-जजपा सरकार ने अपनी जनविरोधी नीतियों से हरियाणा के भविष्य को गर्त में डालने का काम किया है। सरकार के इन्हीं कुनीतियों और कुत्सित मानसिकता के खिलाफ कुमारी सैलजा एक निर्णायक लड़ाई लड़ रही हैं। आज उनके जन्मदिन पर सभी कांग्रेसजन मानवसेवा और समाज कल्याण को माध्यम बनाते हुए एक समृद्ध हरियाणा के नवनिर्माण का संकल्प लेते हैं। इस कार्यक्रम में एनएसयूआई के जिलाध्यक्ष विकास फागना व युवा कांग्रेस के डॉ. गौतम पराग ने अपनी पूरी टीम के साथ सहयोग दिया।