फरीदाबाद, 07 सितम्बर। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में निकाली गई ऐतिहासिक भारत जोड़ो यात्रा की पहली वर्षगांठ पर कांग्रेस महासचिव कुमारी सैलजा के निर्देशानुसार फरीदाबाद के कांग्रेसजनों ने बल्लभगढ़ विधानसभा क्षेत्र में पदयात्रा का आयोजन कर जनता को भारत जोड़ो यात्रा का संदेश दिया।
इस दौरान कांग्रेसजनों ने कहा की पिछले वर्ष सात सितम्बर 2022 को कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने ऐतिहासिक भारत जोड़ो यात्रा का शुभारंभ किया था, जो भारत के किसी भी राजनेता द्वारा अब तक की सबसे लंबी पदयात्रा है।
भारत जोड़ो यात्रा 4081 किलोमीटर, 12 राज्यों, दो केन्द्र शासित प्रदेश, 75 जिला और 76 लोकसभा क्षेत्रों की 136 दिनों की यात्रा में लोगों के बीच पहुंची थी। इस यात्रा के दौरान देश भर के लाखों लोग प्रेम और एकता के प्रति राहुल गांधी की भक्ति, धर्म-समुदाय, जाति आदि की परवाह किये बिना हर भारतीय को एकजुट करने की उनकी अटूट भावना से मंत्रमुग्ध थे।
आज देश के वर्तमान हालात में जब क्षेत्रियता, धर्म, सांप्रयिदकता के नाम पर देश की सत्ता में बैठे हुए लोग राजनीति कर रहे हैं ऐसे हालातों में कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा देश के लोगों के सामने एक नई उम्मीद लेकर सामने आई है।

