फरीदाबाद । फरीदाबाद स्थित सूरजकुंड में आयोजित किए जा रहे 39वें सूरजकुंड इंटरनेशनल आत्मनिर्भर क्राफ्ट फेस्टिवल में आने वाले पर्यटकों के लिए अब टिकट बुकिंग की प्रक्रिया और भी आसान व सरल कर दी गई है। दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन-डीएमआरसी की सारथी ऐप को सूरजकुंड मेले के लिए आधिकारिक ऑनलाइन टिकट बुकिंग प्लेटफॉर्म के रूप में उपलब्ध कराया गया है।
अब सूरजकुंड मेला देखने आने वाले पर्यटकों को टिकट खरीदने के लिए लंबी कतारों में खड़े होने की जरूरत नहीं पड़ेगी। सूरजकुंड मेले के लिए लिए जारी किए गए क्यूआर कोड को स्कैन कर घर बैठे ही आसानी से ऑनलाइन टिकट बुक किया जा सकता है। यह सुविधा खासतौर पर डिजिटल और कैशलेस अनुभव को बढ़ावा देने के उद्देश्य से शुरू की गई है।
सारथी ऐप एंड्रॉयड यूजर्स के लिए गूगल प्ले स्टोर और आई-फोन यूजर्स के लिए एप्पल एप स्टोर पर उपलब्ध है। ऐप के माध्यम से सुरक्षित, तेज और सुविधाजनक टिकट बुकिंग की जा सकती है। एंड्रॉयड यूजर्स https://play.google.com/store/apps/details?id=com.sraoss.dmrc&hl=en लिंक तथा आई-फोन यूजर्स https://apps.apple.com/in/app/delhi-metro-sarthi-app/id691105308 लिंक के माध्यम से भी एप डाउनलोड कर सकते हैं।
सूरजकुंड मेला हर साल देश-विदेश के कारीगरों, कलाकारों और पर्यटकों को आकर्षित करता है। इस नई डिजिटल पहल से न केवल दर्शकों को सुविधा मिलेगी, बल्कि मेले के आयोजन को भी और अधिक सुचारु बनाया जा सकेगा।


