logo logo
  • नेशनल न्यूज़
  • राज्य खबरें
    • हरियाणा
      • Faridabad
    • चंडीगढ़
    • Delhi
  • एजुकेशन
  • मनोरंजन
  • हेल्थ न्यूज़
  • टेक्नोलॉजी
  • Video News
    • Live – YouTube
  • More News
    • Online
      • विचार
      • E Paper
Reading: इतिहास को याद रखने वाला राष्ट्र ही बनता है मजबूत और आत्मनिर्भर : रक्षा निखिल खडसे
Share
Notification
Atulya LoktantraAtulya Loktantra
Font ResizerAa
Search
  • नेशनल न्यूज़
  • राज्य खबरें
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • Delhi
  • एजुकेशन
  • मनोरंजन
  • हेल्थ न्यूज़
  • टेक्नोलॉजी
  • Video News
    • Live – YouTube
  • More News
    • Online
Follow US
  • About
  • Contact
  • Advertise With Us
  • Privacy policy
  • Disclaimer
  • Fact-Checking Policy
Home » इतिहास को याद रखने वाला राष्ट्र ही बनता है मजबूत और आत्मनिर्भर : रक्षा निखिल खडसे
Faridabad

इतिहास को याद रखने वाला राष्ट्र ही बनता है मजबूत और आत्मनिर्भर : रक्षा निखिल खडसे

Deepak Sharma
Last updated: 23 March, 2026
By Deepak Sharma
19 Views
Share
5 Min Read
Only a nation that remembers its history becomes strong and self-reliant: Defence Minister Nikhil Khadse
Only a nation that remembers its history becomes strong and self-reliant: Defence Minister Nikhil Khadse
SHARE

फरीदाबाद। भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय की राज्य मंत्री रक्षा निखिल खडसे ने युवाओं को संबोधित करते हुए देश के शहीदों के बलिदान को स्मरण करने और उनके विचारों को जीवन में उतारने का आह्वान किया। वे सोमवार को माय भारत द्वारा शहीद दिवस के अवसर पर आयोजित ‘मेरा भारत, मेरी जिम्मेदारी’ पदयात्रा कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि उपस्थितजनों को संबोधित कर रही थी। इस मौके पर उनके साथ हरियाणा सरकार के युवा एवं खेल मंत्री गौरव गौतम, विधायक धनेश अदलखा, महापौर प्रवीण बत्रा जोशी, जिला अध्यक्ष पंकज पूजन राम पाल, माय भारत की सीईओ प्रियंका शुक्ला, उपायुक्त आयुष सिन्हा, नगर निगम एडिशनल कमिश्नर सलोनी शर्मा  मौजूद रही।

यह पदयात्रा के.एल. मेहता दयानंद कॉलेज से प्रारंभ होकर एनआईटी 05 डीसीपी ऑफिस के सामने से शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए शहीद भगत सिंह चौक तक पहुंची। पदयात्रा में शामिल प्रतिभागियों ने भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव की प्रतिमाओं पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस दौरान हजारों युवाओं ने अनुशासित ढंग से आगे बढ़ते हुए शहीदों को नमन कर और राष्ट्र के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को दर्शाया।

रक्षा निखिल खडसे ने कहा कि शहीद दिवस हम सभी के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण दिन है, क्योंकि इसी दिन हम देश के महान क्रांतिकारियों भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव को श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं, जिन्होंने भारत की स्वतंत्रता के लिए अपने प्राणों का बलिदान दिया। उन्होंने कहा कि जो राष्ट्र अपने इतिहास को याद रखता है, वही राष्ट्र मजबूत और आत्मनिर्भर बनता है। इसलिए युवाओं का अपने देश के इतिहास और महापुरुषों के विचारों से जुडऩा अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का हमेशा यह संदेश रहा है कि आज का युवा देश के वीर जवानों के आदर्शों से प्रेरणा लेकर राष्ट्र निर्माण में भागीदारी करे।

देश की स्वतंत्रता केवल एक क्षेत्र या एक राज्य के प्रयास से नहीं मिली, बल्कि पूरे देश के वीरों ने मिलकर अपना बलिदान दिया। ऐसे में आज के युवाओं का दायित्व है कि वे उन त्याग और समर्पण की परंपरा को आगे बढ़ाते हुए विकसित भारत के निर्माण में अपनी भूमिका निभाएं। रक्षा निखिल खडसे ने कहा कि इसी उद्देश्य से देशभर में पदयात्राओं, युवा कार्यक्रमों और जनजागरण गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है, ताकि युवाओं के बीच एकता, राष्ट्रभक्ति और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना मजबूत हो। उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार द्वारा शुरू की गई माय भारत पहल के माध्यम से देशभर के युवाओं को एक मंच पर जोडऩे का प्रयास किया जा रहा है। इस पहल का लक्ष्य है कि युवा राष्ट्रहित के कार्यों में सक्रिय भागीदारी करें और अपने कौशल तथा ऊर्जा को देश के विकास में लगाएं।

उन्होंने जानकारी दी कि आज देशभर में करोड़ों युवा माय भारत से जुड़ चुके हैं और विभिन्न सामाजिक, सांस्कृतिक तथा राष्ट्र निर्माण से जुड़े कार्यक्रमों में भाग ले रहे हैं। क्विज प्रतियोगिता, पदयात्रा, स्वच्छता अभियान, फिटनेस कार्यक्रम और महापुरुषों की जयंती-पुण्यतिथि पर आयोजित गतिविधियों के माध्यम से युवाओं को देश के गौरवशाली इतिहास से जोड़ा जा रहा है। रक्षा निखिल खडसे ने कहा कि वर्ष 2047 तक विकसित भारत के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए युवाओं की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण है। यदि देश को आगे बढ़ाना है तो युवाओं के साथ चलना होगा, उनके विचारों को सुनना होगा और उन्हें नेतृत्व के अवसर देने होंगे। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे केवल एक दिन शहीदों को याद करने तक सीमित न रहें, बल्कि उनके आदर्शों को अपने जीवन का हिस्सा बनाएं।

इस मौके पर खेलमंत्री गौरव गौतम ने युवाओं को संबोधित करते हुए देश के महान क्रांतिकारियों के बलिदान को याद करने तथा राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि शहीद दिवस केवल एक औपचारिक कार्यक्रम नहीं है, बल्कि यह वह दिन है जब हमें उन महान क्रांतिकारियों को स्मरण करना चाहिए जिन्होंने भारत की स्वतंत्रता के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर कर दिया। इस अवसर पर उन्होंने महान क्रांतिकारियों भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि उनके विचार आज भी युवाओं के लिए मार्गदर्शक हैं।  इस अवसर पर बडख़ल एसडीएम त्रिलोक चंद, बल्लभगढ़ एसडीएम त्रिलोक चंद, सीटीएम अंकित कुमार, सीएमओ डॉ जयंत आहूजा, जिला युवा अधिकारी प्रियंका मलिक, डीआईपीआरओ मूर्ति दलाल सहित अन्य कई गणमान्य व्यक्तिगण मौजूद रहे।

Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
ByDeepak Sharma
Follow:
इस न्यूज़ पोर्टल अतुल्यलोकतंत्र न्यूज़ .कॉम का आरम्भ 2015 में हुआ था। इसके मुख्य संपादक पत्रकार दीपक शर्मा हैं ,उन्होंने अपने समाचार पत्र अतुल्यलोकतंत्र को भी 2016 फ़रवरी में आरम्भ किया था। भारत सरकार के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय से इस नाम को मान्यता जनवरी 2016 में ही मिल गई थी ।
Previous Article Mundkati police station tightens noose on four accused in deadly attack case जानलेवा हमला मामले में मुण्डकटी थाना पुलिस ने चार आरोपियों पर कसा शिकंजा
Next Article There is no dearth of resources for the overall development of Faridabad: Krishan Pal Gurjar फरीदाबाद के समग्र विकास के लिए नहीं है संसाधनों की कोई कमी : कृष्ण पाल गुर्जर
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

vidyasagar international school
vidyasagar international school

Haryana News (हरियाणा न्यूज़)

Negligence in board exams will not be tolerated: Ayush Sinha
बोर्ड परीक्षाओं में लापरवाही बर्दाश्त नहीं : आयुष सिन्हा
Faridabad
हरियाणा बजट- महिलाओं को गाड़ियां खरीदने पर छूट, अग्निवीरों को पुलिस में रिजर्वेशन, अब 6 लाख और महिलाओं को लाडो लक्ष्मी योजना का लाभ
हरियाणा बजट- महिलाओं को गाड़ियां खरीदने पर छूट, अग्निवीरों को पुलिस में रिजर्वेशन, अब 6 लाख और महिलाओं को लाडो लक्ष्मी योजना का लाभ
हरियाणा
Quick resolution of public problems is the priority of the administration: DC Ayush Sinha
आमजन की समस्याओं का त्वरित समाधान प्रशासन की प्राथमिकता : डीसी आयुष सिन्हा
Faridabad
Citizens should remove encroachment on government land as soon as possible, otherwise auction process will be initiated: Dhirendra Khadagta
सरकारी जमीन पर अतिक्रमण नागरिक जल्द से जल्द हटायें नहीं तो होगी नीलामी की प्रक्रिया : धीरेंद्र खड़गटा 
Faridabad
Cyber ​​Crime Police Station busted a gang involved in fraud by making nude videos using fake SIM cards.
फर्जी सिम जरिए न्यूड वीडियो बनाकर ठगी करने वाले गिरोह का साइबर क्राइम थाना पुलिस ने किया भंडाफोड
हरियाणा

आज की खोज खबर (Search Top News)

Top Atulya loktantra News

Bhagwat said – I will resign if the Sangh asks me to: Any Hindu can become the RSS chief.
भागवत बोले- संघ कहे तो पद छोड़ दूंगा, कोई भी हिंदू RSS प्रमुख बन सकता है
22.5k Views
RSS's Lucknow headquarters was the target of terrorists.
आतंकियों के निशाने पर था RSS का लखनऊ हेडक्वार्टर
22.4k Views
Congress MP says RSS and Al-Qaeda are similar: Khera asked, "Why should we learn from Godse's organization?"
कांग्रेस सांसद बोले- RSS–अलकायदा एक जैसे, खेड़ा ने कहा- गोडसे के संगठन से क्यों सीखें
22.2k Views
Controversy erupts over comedian Kunal Kamra's T-shirt, which features a dog and the RSS-like wording.
कॉमेडियन कुणाल कामरा की टी-शर्ट पर विवाद, कुत्ते के साथ RSS जैसा शब्द लिखा
22.2k Views
Rahul said, "The RSS and BJP are trying to sell the country to a few businessmen."
राहुल बोले-RSS-BJP कुछ बिजनसमैन के हाथों देश बेचना चाह रही
22.1k Views
If someone dies in an attack by stray dogs, the dog feeders are responsible.
आवारा कुत्तों के हमले में मौत तो डॉग फीडर्स जिम्मेदार
22.1k Views
Bhagwat said, "The RSS has not changed; it is simply revealing its true nature over time."
भागवत बोले- RSS बदला नहीं है, समय के साथ अपने स्वरूप सामने ला रहा
22.1k Views
Bhagwat said, "The RSS does not control the BJP: It is wrong to view the Sangh from the party's perspective."
भागवत बोले- भाजपा को RSS कंट्रोल नहीं करता, संघ को पार्टी के नजरिए से देखना गलत
22.1k Views
Rules to be made for feeding dogs on government campuses
सरकारी कैम्पस में कुत्तों को खाना खिलाने के नियम बनेंगे
19.6k Views
RSS की सभा में पहली कतार में BJP अध्यक्ष
19.4k Views

India Top News (इंडिया न्यूज़)

School bags distributed to students by Sharad Foundation
शरद फाउंडेशन द्वारा छात्रों को स्कूली बैग वितरण किए गए
1.2k Views
The blood of the poor is not water, we will go to the Supreme Court: Rajesh Khatana
गरीब का खून पानी नहीं है, सुप्रीम कोर्ट तक जाएंगे : राजेश खटाना
1.2k Views
Maha Panchayat will be held in Anangpur on 13th, leaders from across the country will participate: Vijay Pratap
13 तारीख को अनंगपुर में होगी महा पंचायत, देशभर के नेता करेंगे शिरकत : विजय प्रताप
1.2k Views
The state witnessed all-round development during the tenure of BJP: Moolchand Sharma
भाजपा के कार्यकाल में प्रदेश का हुआ चंहुमुखी विकास : मूलचंद शर्मा
1.1k Views
IAS Dhirendra Khadgata took charge of Municipal Commissioner Faridabad
आईएएस धीरेंद्र खडगटा ने संभाला निगम कमिश्नर फरीदाबाद का चार्ज
1k Views

लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज़

There is no dearth of resources for the overall development of Faridabad: Krishan Pal Gurjar
Faridabad

फरीदाबाद के समग्र विकास के लिए नहीं है संसाधनों की कोई कमी : कृष्ण पाल गुर्जर

6 Views
1 hour ago
A huge procession was taken out on the eve of Ram Navami Yagna Mahotsav at Satyug Darshan Vasundhara.
Faridabad

सतयुग दर्शन वसुंधरा में रामनवमी यज्ञ महोत्सव की पूर्व संध्या पर विशाल शोभायात्रा निकाली

14 Views
2 hours ago
Panchayat department will inspect the streetlights of 30 villages.
Faridabad

30 गांवों की स्ट्रीट लाइट लाइटों की जांच करेगा पंचायत विभाग

74 Views
1 day ago
Shri Siddhadata Ashram was immersed in the devotion of Mother Kushmanda.
Faridabad

मां कुष्मांडा की भक्ति में सराबोर रहा श्री सिद्धदाता आश्रम

81 Views
1 day ago
Faridabad

महारानी वैष्णो देवी मंदिर में चौथे नवरात्रि पर माता कुष्मांडा की भव्य पूजा हुई, मेयर ने माता के दरबार में हाजिरी लगाई

71 Views
1 day ago
The sacrifice of the martyrs will inspire the youth to serve the nation, in which the youth will participate in large numbers: Gaurav Gautam
Faridabad

शहीदों का बलिदान युवाओं को देगा राष्ट्र सेवा की प्रेरणा, जिसमें युवा बड़ी संख्या में भाग लेंगे : गौरव गौतम

115 Views
2 days ago
Swami Shri Purushottamacharya Ji Maharaj gave the message of meditation and resolution during Chaitra Navratri.
Faridabad

स्वामी श्री पुरुषोत्तमाचार्य जी महाराज ने दिया चैत्र नवरात्रि में साधना और संकल्प का संदेश

83 Views
3 days ago
On the second day of Navratri, a grand puja of Mata Brahmacharini was performed at the Vaishno Devi temple.
Faridabad

मां वैष्णो देवी मंदिर में नवरात्रों के दूसरे दिन माता ब्रह्मचारिणी की भव्य पूजा अर्चना हुई

86 Views
3 days ago

राज्य ताजा खबर

vidyasagar international school
vidyasagar international school

Vichar

The journey from desire to experience; when did man first feel a stirring within himself?
इच्छा से अनुभव तक की यात्रा ; मनुष्य ने कब पहली बार अपने भीतर कुछ हलचल महसूस की !
विचार
If the government connects the world-famous Shri Naina Devi Temple and Baba Balak Nath Temple, Deotsidh, with helicopter taxis, tourism will be boosted: Mahendra Chhah
विश्व प्रसिद्ध मंदिर श्री नैना देवी जी व बाबा बालक नाथ मंदिर दियोटसिद्ध को हैलीटैक्सी से जोड़े सरकार तो पर्यटन को लगेंगे चार चाँद:महेंद्र छाह
विचार
The Aravalli range will not be saved this way: Gyanendra Rawat
ऐसे तो नहीं बचेगी अरावली : ज्ञानेन्द्र रावत
विचार
The path of nationalism and education
राष्ट्र-धर्म और शिक्षा का पथ
विचार
डॉ. हेमलता शर्मा
संस्कारहीन समाज का निर्माण करता सोशल मीडिया
विचार

National News

Strong demand to rename All India Institute of Medical Sciences (AIIMS) Bilaspur after Guru Tegh Bahadur Sahib Ji
अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान स्वास्थ्य संस्थान (AIIMS ) बिलासपुर का नामकरण गुरु तेग बहादुर साहिब जी के नाम करने की पुरजोर माँग
6 days ago
SC said – Policemen uploading photos and videos of the accused is worrying
SC बोला-पुलिसकर्मियों का आरोपियों के फोटो-वीडियो अपलोड करना चिंताजनक
2 days ago
Two extortionists arrested after police encounter
रंगदारी मांगने वाले दो बदमाश पुलिस मुठभेड़ के बाद हुए गिरफ्तार
4 days ago
Hailstorms hit Rajasthan for the second consecutive day; rains inundate roads in Haryana
राजस्थान में लगातार दूसरे दिन ओले गिरे, हरियाणा में बारिश से सड़कें डूबीं
4 days ago
Modi spoke to four heads of state in 24 hours: told Macron that it is necessary to reduce tensions in West Asia.
मोदी की 24 घंटे में 4 राष्ट्राध्यक्षों से बातचीत, मैक्रों से बोले- पश्चिम एशिया में तनाव कम करना जरूरी
4 days ago
Follow US
  • About
  • Contact
  • Advertise With Us
  • Privacy policy
  • Disclaimer
  • Fact-Checking Policy
Play
Play
Play
Twitter Follow
Youtube Subscribe
Welcome Back!

Sign in to your account