फरीदाबाद। फरीदाबाद में एंटी करप्शन ब्यूरो ने बुधवार को गोछी तहसील में तैनात पटवारी जितेंद्र और उसके सहायक विनोद को 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने म्यूटेशन चढ़ाने के नाम पर शिकायतकर्ता से 30 हजार रुपये की मांग की थी। इसमें से पांच हजार रुपये आरोपी पहले ले चुके थे। बुधवार को उन्होंने 20 हजार रुपये लेने के लिए शिकायतकर्ता को तहसील बुलाया था। इसी बीच शिकायतकर्ता ने एंटी करप्शन ब्यूरो को शिकायत दे दी। एंटी करप्शन ब्यूरो में जाल बिछाकर आरोपी पटवारी और उसके साथी को 20 हजार रुपये लेते हुए गिरफ्तार कर लिया। उल्लेखनीय है कि गौंछी तहसील में काफी समय से प्रापर्टी संबंधी कार्याे को करवाने के लिए लोगों को भारी रिश्वत देने पड़ रही थी, जिसकी शिकायत एसीबी की टीम को काफी समय से मिल रही थी, जिसके चलते आज टीम ने योजनाबद्ध तरीके से छापेमारी कर पटवारी व उसके सहयोगी को गिरफ्तार किया।
बीस हजार की रिश्वत लेते पटवारी सहयोगी सहित गिरफ्तार
इस न्यूज़ पोर्टल अतुल्यलोकतंत्र न्यूज़ .कॉम का आरम्भ 2015 में हुआ था। इसके मुख्य संपादक पत्रकार दीपक शर्मा हैं ,उन्होंने अपने समाचार पत्र अतुल्यलोकतंत्र को भी 2016 फ़रवरी में आरम्भ किया था। भारत सरकार के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय से इस नाम को मान्यता जनवरी 2016 में ही मिल गई थी ।
Leave a Comment
Leave a Comment


