फरीदाबाद, 12 दिसम्बर। भाजपा मंडल अध्यक्ष अमित आहूजा ने कहा कि यात्रा का उद्देश्य अंतिम पंक्ति में खड़े लोगों तक पहुंचाना और उन्हें विभिन्न सरकारी योजनाओं के बारे में जागरूक करना है, जिससे ऐसी योजनाओं की शत-प्रतिशत पहुंच सुनिश्चित हो सके। विकसित भारत संकल्प यात्रा, जन संवाद कार्यक्रम आज एनआईटी 3, डी ब्लॉक पार्क और एनआईटी 2, लखानी धर्मशाला में आयोजित किया गया।
मंडल अध्यक्ष अमित आहूजा ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल के कुशल नेतृत्व व मार्गदर्शन में हरियाणा सरकार गांवों के विकास के लिए प्रतिबद्ध है। ग्रामीणों की परेशानियों को दूर करना सरकार की प्राथमिकता है। देश के विकास में हम सभी का योगदान जरूरी है। वह दिन दूर नहीं जब भारत पूर्णरूप से आत्मनिर्भर होगा।
केंद्र व प्रदेश सरकार का प्रयास है कि हर जरूरतमंद और पात्र लोगों को सरकार की योजनाओं का लाभ मिले। कोई भी व्यक्ति योजनाओं के लाभ से वंचित न रहे। देश में पीएम नरेंद्र मोदी और हरियाणा में सीएम मनोहर लाल के नेतृत्व में तेजी से विकास कार्य हो रहे हैं और आने वाले समय में और भी तेजी से विकास कार्य करवाए जाएंगे।

