आओ पेड़ लगाए अभियान के तहत हुआ पौधा वितरण व् पौधरोपण

आओ पेड़ लगाए अभियान के तहत हुआ पौधा वितरण व् पौधरोपण
आओ पेड़ लगाए अभियान के तहत हुआ पौधा वितरण व् पौधरोपण
 फरीदाबाद के उद्योगपति व् पर्यावरणविद एस एस बांगा के द्वारा चलाये जा रहे अभियान के  ‘आओ पेड़ लगाए’  तहत डी ए वी मैनेजमेंट कॉलेज  में पौधा वितरण व पौधा रोपण कार्यकर्म का आयोजन हुआ | कॉलेज के निदेशक/ प्राचार्य डॉ सतीश आहूजा  ने एस एस बांगा के अभियान की सराहना करते हुए  बताया की फरीदाबाद शहर को  हरा भरा व प्रदूषण मुक्त  अधिक से अधिक पौधा लगा कर किया जा सकता है | बांगा जी के अभियान में कॉलेज के सभी स्टाफ और विद्यार्थी उत्साह पूर्वक  भाग ले रहे है | कॉलेज के माध्यम से लगभग 5000  पौधा लगाने का लक्ष्य रखा गया है | सभी स्टाफ व विद्यार्थी  को कॉलेज की तरफ से प्रेरित किया जायेगा की अपने घर के आस पास, पार्क और खुले में कम से काम २2 छायादार व फलदार पौधा लगाए | इस मौके पर एस एस बांगा ने बताया की इस अभियान में सभी फरीदाबाद वन विभाग, स्कूल, कॉलेज और सामाजिक सगठनो को जोड़ा जा रहा है जिनके माध्यम से फरीदाबाद को हराभरा बनाया जा सके | बांगा जी ने डी ए वी मैनेजमेंट कॉलेज के निदेशक डॉ सतीश आहूजा के साथ सभी स्टाफ व छात्र, वन विभाग के अधिकारी आई ऍफ़ एस राजकुमार जी, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् के जिला प्रमुख सरोज कुमार व संयोजक गायत्री राठौर व  कार्यकर्ताओ का भी आभार व्यक्त किया | आज के इस कार्यक्रम के आयोजन में कॉलेज की पर्यावरण सेल के संयोजिका डॉ वंदना की मुख्य भूमिका रही और साथ में अभाविप से  डॉ भूपेंद्र, अमन, संचित, रवि पांडेय, आदित्य, कृष्ण, रमन, युद्धिष्ठर, हिमांशु, सूरज विक्टोरा इंडस्ट्रीज से मनोज गुप्ता, विपिन राणा, मनीष, श्याम आदि मौजूद रहे |
Deepak Sharma
इस न्यूज़ पोर्टल अतुल्यलोकतंत्र न्यूज़ .कॉम का आरम्भ 2015 में हुआ था। इसके मुख्य संपादक पत्रकार दीपक शर्मा हैं ,उन्होंने अपने समाचार पत्र अतुल्यलोकतंत्र को भी 2016 फ़रवरी में आरम्भ किया था। भारत सरकार के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय से इस नाम को मान्यता जनवरी 2016 में ही मिल गई थी । आज के वक्त की आवाज सोशल मीडिया के महत्व को समझते हुए ही ऑनलाईन न्यूज़ वेब चैनल/पोर्टल को उन्होंने आरंभ किया। दीपक कुमार शर्मा की शैक्षणिक योग्यता B. A,(राजनीति शास्त्र),MBA (मार्किटिंग), एवं वे मानव अधिकार (Human Rights) से भी स्नातकोत्तर हैं। दीपक शर्मा लेखन के क्षेत्र में कई वर्षों से सक्रिय हैं। लेखन के साथ साथ वे समाजसेवा व राजनीति में भी सक्रिय रहे। मौजूदा समय में वे सिर्फ पत्रकारिता व समाजसेवी के तौर पर कार्य कर रहे हैं। अतुल्यलोकतंत्र मीडिया का मुख्य उद्देश्य राष्ट्रीय सरोकारों से परिपूर्ण पत्रकारिता है व उस दिशा में यह मीडिया हाउस कार्य कर रहा है। वैसे भविष्य को लेकर अतुल्यलोकतंत्र की कई योजनाएं हैं।