फरीदाबाद, 29 अप्रैल । कोरोना वायरस की दूसरी लहर के चलते फरीदाबाद पुलिस प्रत्येक वह कदम उठा रही है जिससे कि वायरस पर काबू किया जा सके और लोगों को बचाया जा सके। पुलिस कोरोना वायरस के प्रति रोजाना लोगों को जागरूक कर रही है इसके बावजूद भी कुछ लोग बाज नहीं आते और मास्क का इस्तेमाल नहीं करते हैं ऐसे लोगों के साथ पुलिस भी सख्ती से पेश आ रही है। गुरूवार को फरीदाबाद पुलिस ने मास्क नहीं लगाने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 856 चालान किए हैं। इस दौरान पुलिस ने 3615 मास्क भी बांटे हैं और 981 लोगों को जागरूक भी किया है। अगर बात की जाए कोरोना काल की तो फरीदाबाद पुलिस ने अभी तक 1,18,145 चालान किए हैं। इसके साथ ही पुलिस ने 66503 मास्क भी डिसटीब्यूट करते हुए 7,43,001 लोगों को वायरस के प्रति जागरूक भी किया है। पुलिस कमिश्नर ओपी सिंह ने जनता से अपील करते हुए कहा कि घरों से बाहर ना निकले बेवजह घूमने से वायरस की चपेट में आ जाओगे और फिर खुद को भी और परिवार को भी परेशानी में डाल दोगे इससे बेहतर है कि बेवजह घरों से बाहर ना निकले आवश्यक कार्यो के लिए घर से बाहर निकलने पर मास्क का इस्तेमाल करें।
पुलिस ने बिना मास्क के 856 लोगों के किए चालान, 3615 मास्क भी बांटे
इस न्यूज़ पोर्टल अतुल्यलोकतंत्र न्यूज़ .कॉम का आरम्भ 2015 में हुआ था। इसके मुख्य संपादक पत्रकार दीपक शर्मा हैं ,उन्होंने अपने समाचार पत्र अतुल्यलोकतंत्र को भी 2016 फ़रवरी में आरम्भ किया था। भारत सरकार के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय से इस नाम को मान्यता जनवरी 2016 में ही मिल गई थी ।
Leave a Comment
Leave a Comment


