परिजनों के चेहरे पर लौटाई मुस्कान
फरीदाबाद, 18 मई । घर से नाराज होकर निकले 24 वर्षीय युवक को तलाश करने का बेहतरीन कार्य किया है। मिसिंग पर्सन सेल सेक्टर 30 पुलिस लाइन फरीदाबाद स्टाफ ने जानकारी देते हुए बताया कि दिनांक 6 अप्रैल 2021 को एसजीएम नगर एनआईटी निवासी 24 वर्षीय युवक दीपक पुत्र राजेश बिना बताए घर से कहीं चला गया था। जिस पर थाना कोतवाली में गुमशुदगी का मामला दर्ज कर युवक की तलाश शुरू की गई थी। मामले की जांच मिसिंग पर्सन सेल सेक्टर 30 को सौंपी गई थी मिसिंग पर्सन सेल सेक्टर 30 ने अपने सूत्रों के माध्यम, इलेक्ट्रॉनिक माध्यम एवं सॉफ्टवेयर के माध्यम से युवक को तलाश करने में कामयाबी हासिल हुई। पुलिस टीम ने दीपक को आज उनके परिजनों के हवाले कर उनके चेहरे पर मुस्कान लौटाई है जिसके लिए परिजनों ने भी पुलिस का आभार व्यक्त किया है।
घर से नाराज होकर निकले 24 वर्षीय युवक को पुलिस ने तलाशा
इस न्यूज़ पोर्टल अतुल्यलोकतंत्र न्यूज़ .कॉम का आरम्भ 2015 में हुआ था। इसके मुख्य संपादक पत्रकार दीपक शर्मा हैं ,उन्होंने अपने समाचार पत्र अतुल्यलोकतंत्र को भी 2016 फ़रवरी में आरम्भ किया था। भारत सरकार के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय से इस नाम को मान्यता जनवरी 2016 में ही मिल गई थी ।
Leave a Comment
Leave a Comment


