Faridabad/Atulya Loktantra : श्री अशोक जन कल्याण सेवा ट्रस्ट की संस्थापक पूनम भाटिय़ा को भारतीय नमो संघ ,बी एन एम एस फरीदाबाद का महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति उनकी सेवा के कार्यों को देखते हुए की गई है।
गौरतलब है पूनम भाटिय़ा काफी समय से सेवा कार्यों में कार्यरत हैं। उन्होंने अपनी नियुक्ति के लिए कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष नवदीप जौहर का आभार जताया और भरोसा दिलाया कि वे अपने काम को निष्ठा पूर्वक निभाएंगी। ताकि संगठन का मान प्रतिष्ठा बढ़े। उनकी यह नियुक्ति तीन वर्ष के लिए मान्य होगी।