Faridabad Asian पैरा गेम्स 2023 में पुरुषों की क्लब थ्रो एफ51 स्पर्धा में फ़रीदाबाद के प्रणव सूरमा ने 30.01 मीटर के एशियाई पैरा गेम्स में गोल्ड मेडल जीतकर विश्व भर में हरियाणा के नाम रोशन किया है। ज्ञात रहे कि प्रणव सूरमा गुरुग्राम शहर की प्रसिद्ध सामाजिक संस्था एम3एम फांउडेशन के लक्ष्य स्कॉलर है।
Pranav Faridabad गौरतलब है कि प्रणव सूरमा जब 16 साल के थे तब उनका एक्सीडेंट हो गया था। एक्सीडेंट होने के कारण उनके स्पाइनल कॉर्ड में चोट लग गई थी और वह पैरालाइज्ड हो गए थे। प्रणव ने 2018 में स्पोर्ट्स में हिस्सा लेने का मन बनाया। वह अब एक प्रोफेशनल स्पोर्ट्समैन है।
Pranav Faridabad एशियन पैरा गेम्स 2023
एम3एम फांउडेशन ने इनको सपोर्ट करने हेतु हर संभव मदद की और आज प्रणव खुद कहते है की एम3एम फाउंडेशन ने जिस तरह इस यात्रा में उनकी मदद की वो काबिलेतारीफ है।
उन्होंने 2019 में बीजिंग ग्रैंड प्रिक्स वर्ल्ड पैरा एथलेटिक्स में सिल्वर मेडल हासिल किया है वहीं अब पैरा एशिया गेम्स में प्रणव ने गोल्ड मेडल हासिल किया है।
विश्व विकलांगता दिवस के अवसर पर एम3एम फाउंडेशन की चेयरमैन एंड ट्रस्टी डॉ. पायल कनोडिया ने सभी खिलाड़ियों को मेडल लाने के लिए बधाई दी है और उन्होने बताया कि फाउंडेशन स्टूडेंट्स तथा खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए स्कॉलरशिप देती है।
फाउंडेशन ने इन सभी खिलाड़ियों को पूरा सहयोग दिया है। हमे बेहद गर्व है कि हमारे खिलाड़ी विश्व स्तर पर भारत देश का नाम रोशन कर रहे है।
फाउंडेशन का उद्देश्य खेल के क्षेत्र में उभरते टैलेंट को प्रोत्साहित करना है। फांउडेशन देश भर से खिलाडियों को ढूंढ़कर उनकी मदद करती है। फांउडेशन की ओर से आगे भी खिलाडियों की मदद करने का सिलसिला जारी रहेगा।


