फरीदाबाद, 06 जून)। डीसी विक्रम सिंह ने कहा कि आजादी के अमृत महोत्सव की श्रृंखला में प्रदेश भर में हरियाणा उदय कार्यक्रम के तहत ग्रामीण क्षेत्र में जनसंवाद कार्यक्रम चलाएं जाएंगे। अधिकारी एक ही मंच से लोगों को विभागीय योजनाओं का लाभ देंगे। डीसी विक्रम सिंह ने गत दिवस मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव वी. उमाशंकर के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के बाद अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए। डीसी विक्रम सिंह ने बताया कि कार्यक्रमों का कैलेंडर तैयार करके मुख्यालय भेजा गया है। बता दें कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल के निर्देश पर जिला में कम्युनिटी आउटरीच कार्यक्रम चलाए जाएंगे। ये एक तरह के ग्राम जन संवाद कार्यक्रम होंगे।
जहां हरियाणा उदय कार्यक्रम में होने वाली विभागीय गतिविधियों के लिए अधिकारियों ने कैलेंडर तैयार कर लिया गया है। जोकि मुख्यालय को भेजा गया है। इस मुहिम का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र में पहुंचकर आमजन और प्रशासन के बीच और बेहतर संबंध बनाना है। वहीं कार्यक्रम गावों में सार्वजनिक स्थानों पर विभागों द्वारा सुबह 11 बजे शुरू करवा दिया जाएगा और सभी अधिकारी सायंकाल को भी मौके पर उपस्थित रहेंगे।


