फरीदाबाद। पंजाब की अबोहर विधानसभा सीट से बीजेपी विधायक अरुण नारंग के साथ हुई मारपीट और दुव्र्यवहार के विरोध में मंगलवार को जिला भाजपा अध्यक्ष गोपाल शर्मा के नेतृत्व में भाजपा नेताओं व कार्यर्ताओं ने सेक्टर-12 जिला मुख्यालय पर पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह का पुतला फूंककर अपना रोष जाहिर किया। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए इस घटना की जमकर निंदा की। उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल शर्मा ने कहा कि इस दुखद और शर्मनाक घटना के पीछे पंजाब की कांग्रेस सरकार का हाथ है। पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने इन उपद्रवी लोगों को विधायक पर हमला करने के लिए उकसाया है और हैरानी की बात तो यह है कि पुलिस अधिकारियों के सामने किसी विधायक की पिटाई हो जाए और पुलिस कर्मी देखते रहे, यह पूरा घटना एक सोची समझी साजिश के तहत की गई है। उन्होंने कहा कि हम कांग्रेस के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के संरक्षण में कांग्रेस के उपद्रवियों द्वारा की इस शर्मनाक घटना की भत्र्सना करते हैं और दोषी पुलिस अधिकारियों को बर्खास्त करने की मांग करते हैं और उपद्रवियों के खिलाफ़ कठोर करवाई की मांग करते हैं। इस अवसर पर विधायिका सीमा त्रिखा ने कहा कि बीजेपी विधायक पर हुए जानलेवा हमले की इस घटना से यह ज़ाहिर हो गया कि राज्य में सरकार भी कानून व्यवस्था बनाये रखने में विफल रही है। उन्होंने कहा कि वह लोकतन्त्र में चुने हुये प्रतिनिधि के खिलाफ इस तरह की घटना की घोर निंदा करती है और इस घटना लोकतंत्र को तार तार करने का शर्मनाक कार्य किया है। उन्होंने कहा कि भाजपा विधायक पर जानलेवा हमला कांग्रेस सरकार और पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के इशारे पर किया गया है, जिसकी भाजपा घोर निंदा करती हैं और दोषियों के खिलाफ करवाई की मांग करती है। इस अवसर पर महापौर सुमन बाला, वरिष्ठ उपमहापौर देवेन्द्र चौधरी, चेयरमेन धनेश अदलक्खा, पूर्व विधायक एवं वरिष्ठ भाजपा नेता नगेंद्र भड़ाना, टिपर चंद शर्मा, पार्षद अजय बैसला, राजकुमार वोहरा, वज़ीर सिंह डागर सहित अनेकों भाजपा नेतागण मौजूद थे।