फरीदाबाद। राजकुमार वोहरा ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल, प्रदेश अध्यक्ष नायब सैनी, प्रदेश प्रभारी बिपलब देव, प्रदेश संगठन महामंत्री का चंडीगढ़ में आभार व्यक्त किया ।
वोहरा ने केंद्रीय मंत्री कृष्णपाल गुर्जर, हरियाणा के कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा, विधायक राजेश नागर, सीमा त्रिखा, नरेन्द्र गुप्ता, मुख्यमंत्री के राजनैतिक सचिव अजय गौड़ और संगठन के वरिष्ठ नेताओं का आभार व्यक्त किया ।
प्रदेश अध्यक्ष नायब सिंह सैनी द्वारा राजकुमार वोहरा को फ़रीदाबाद का ज़िला अध्यक्ष नियुक्त करने पर पिछले कई दिनों से भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का उनको बधाई देने के लिए ताँता लगा हुआ है ।
भाजपा संगठन के ज़िले से लेकर बूथ और पन्ना प्रमुख तक के कार्यकर्ता अपने नये ज़िला अध्यक्ष को नव दायित्व की बधाई और शुभकामनाएँ देने उनके घर पर पहुँच रहे हैं ।
इस अवसर पर सामाजिक व संस्थाओं के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने राजकुमार वोहरा को बधाई और शुभकामनाएँ दी ।


