फरीदाबाद, 25 सितम्बर। विधायक राजेश नागर ने आज गांव भुआपुर में 50 लाख की लागत से बनने वाली सड़कों एवं गलियों के निर्माण कार्य शुरू करवाया। इस अवसर पर उन्होंने गांव के बुजुर्गों से नारियल फुड़वाया। बुजुर्ग ग्रामीणों ने विधायक राजेश नागर को आशीर्वाद देकर कहा, राजेश हमारी आंखों का तारा है।
इस अवसर पर राजेश नागर ने कहा कि तिगांव विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों की झड़ी लगी हुई है। हर तरफ विकास कार्य तेज गति पर हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल के आशीर्वाद से हम जनता का विश्वास जीतने में कामयाब हो सके हैं। हर कोई सीएम साहब के हरियाणा एक हरियाणवी एक के सिद्धांत का सम्मान कर रहा है। आज हरियाणा के सभी 90 विधानसभा क्षेत्रों में समान विकास कार्य हो रहे हैं। वहीं हर गांव व शहर में विकास को समान गति से चलाया जा रहा है।


