Faridabad: RWA ब्लांक डीटू सेक्टर 10 के गेट नंबर एक पर सरकारी विभाग फरीदाबाद महानगर विकास प्राधिकरण (एफएमडीए)ने आज से तक़रीबन दो महीने पहले ग्रीन बेल्ट में से पानी की लाइन को ज़मीन में दस फ़िट खोद कर अंदर से निकाला था।खुदाई की वजह से ब्लांक की कंक्रीट की सड़क टूट गई। ब्लांक के प्रधान जगजीत सिंह नैन ने कहाँ उस कार्य करने के बाद आज तक भी उस में मिट्टी पत्थर व मलबा नहीं भरवाया गया न ही उसे दुरुस्त कराया गया।
बारिश के मौसम की वजह से जहां जहाँ पाइप के लिए मिट्टी खुदाई की गई थी। वहाँ वहाँ मिट्टी अन्दर धँस गई मिट्टी धँसने की वजह से दलदल बन गया। ब्लांक डीटू व अन्य ब्लांक वासियों का आना जाना मुश्किल हो गया। बड़ा गड्ढा होने की वजह से पहिया वहान चालक फिसल कर चोटिल हो रहे थे। पूर्व विधायक राजेन्द्र सिंह बीसला व वरिष्ठ अधिवक्ता शिवदत्त वशिष्ठ एडवोकेट ने कहाँ ऐसे मामले में विभागीय अधिकारियों को चिन्ता होनी चाहिए।
वर्षा के मौसम में लोगों को निकलने में किसी भी तरीक़े की परेशानी न हो जिससे जनहित व विकास करने वाली सरकार की बदनामी न हो वशिष्ठ ने बताया गहरा गड्ढा होने की वजह से कई ब्लांक वासियों के वाहन क्षतिग्रस्त हो चुके है। इस बड़े गड्ढे में से क्रेन की मदद से निकाला गया।ब्लॉक के प्रयास से उसे दुरुस्त करवाया


