सराय का सरकारी स्कूल राज्यपाल द्वारा राजभवन में सम्मानित

Faridabad/Atulya Loktantra : हरियाणा राजभवन चंडीगढ़ में महामहिम राज्यपाल सत्यदेव नारायण आर्य जी ने राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सराय ख्वाजा को दो पुरस्कारों से अलंकृत किया। विद्यालय के अंग्रेजी प्रवक्ता व जूनियर रेड क्रॉस और सैंट जॉन एम्बुलेंस ब्रिगेड प्रभारी रविन्द्र कुमार मनचन्दा ने पुरस्कारों के बारे में विस्तार से बताते हुए कहा कि आज राजभवन चंडीगढ़ में आयोजित रेड क्रॉस समिति की हरियाणा शाखा चंडीगढ़ की वार्षिक आम सभा में 2018 – 19 में रेड क्रॉस के सामाजिक दायित्वों के सराहनीय निर्वहन की लिए फरीदाबाद सहित विभिन्न जिलों के रेड क्रॉस से जुड़े सदस्यों और संस्थाओं को सम्मानित किया गया।

रविन्द्र कुमार मनचंदा ने बताया कि राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सराय ख्वाजा की जूनियर रेड क्रॉस और सैंट जॉन एम्बुलेंस ब्रिगेड को राजभवन चंडीगढ़ में एक संस्थागत पुरस्कार हेनरी डयूना चैलेंज शील्ड प्राचार्या नीलम कौशिक को तथा दूसरे व्यक्तिगत पुरस्कार मेरिट सर्टिफिकेट से उन्हें पुरस्कृत किया गया। गौर करने योग्य है कि फरीदाबाद जिले से रेडक्रास की विभिन्न गतिविधियों और उद्देश्यों के बेहतर क्रियान्वयन के लिए व राज्य तथा अंतरराज्यीय स्तर पर सर्वोत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए एकमात्र विद्यालय के रूप में सराय ख्वाजा के सरकारी सीनियर सैकंडरी स्कूल को ही चुना गया है।

पूरे फरीदाबाद जिले, सराय विद्यालय, स्टाफ तथा छात्र और छात्राओं के लिए सम्मान का प्रतीक है। जूनियर रेड क्रॉस के कार्यक्रमों को संचालित कर रहे रविन्द्र कुमार मनचन्दा ने बताया कि उन्हें इस से पूर्व ओल्ड फरीदाबाद के विद्यालय में भी राजभवन में राज्यपाल महोदय से सोवनियर, मेरिट सर्टिफिकेट, अंबुलेस पुरस्कार, रिस्ट वाच तथा नेहरू कॉलेज में आयोजित राज्यस्तरीय एम्बुलेंस प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार प्राप्त करने का सौभाग्य मिल चुका है।

जिला रेड क्रॉस सोसायटी के अध्यक्ष व उपायुक्त श्री अतुल कुमार, जिला शिक्षा अधिकारी सतेन्द्र वर्मा, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी शशि अहलावत, खंड शिक्षा अधिकरी डॉक्टर मुनेश चौधरी, सचिव जिला रेड क्रॉस विकास कुमार, पूर्व सचिव बी बी कथूरिया, डी टी ओ इशांक कौशिक व रेडक्रास के स्टाफ ने शानदार उपलब्धि के लिए सराय ख्वाजा विद्यालय को शुभकामनाएं दी और भविष्य में और भी श्रेष्ठ कार्य करने के लिए प्रेरित किया। प्राचार्या नीलम कौशिक ने विद्यालय के सभी विद्यार्थयों और स्टाफ को बधाई देते हुए और भी जिम्मेदारी पूर्वक कार्य करने के लिए प्रेरित किया।

Deepak Sharma
इस न्यूज़ पोर्टल अतुल्यलोकतंत्र न्यूज़ .कॉम का आरम्भ 2015 में हुआ था। इसके मुख्य संपादक पत्रकार दीपक शर्मा हैं ,उन्होंने अपने समाचार पत्र अतुल्यलोकतंत्र को भी 2016 फ़रवरी में आरम्भ किया था। भारत सरकार के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय से इस नाम को मान्यता जनवरी 2016 में ही मिल गई थी । आज के वक्त की आवाज सोशल मीडिया के महत्व को समझते हुए ही ऑनलाईन न्यूज़ वेब चैनल/पोर्टल को उन्होंने आरंभ किया। दीपक कुमार शर्मा की शैक्षणिक योग्यता B. A,(राजनीति शास्त्र),MBA (मार्किटिंग), एवं वे मानव अधिकार (Human Rights) से भी स्नातकोत्तर हैं। दीपक शर्मा लेखन के क्षेत्र में कई वर्षों से सक्रिय हैं। लेखन के साथ साथ वे समाजसेवा व राजनीति में भी सक्रिय रहे। मौजूदा समय में वे सिर्फ पत्रकारिता व समाजसेवी के तौर पर कार्य कर रहे हैं। अतुल्यलोकतंत्र मीडिया का मुख्य उद्देश्य राष्ट्रीय सरोकारों से परिपूर्ण पत्रकारिता है व उस दिशा में यह मीडिया हाउस कार्य कर रहा है। वैसे भविष्य को लेकर अतुल्यलोकतंत्र की कई योजनाएं हैं।

Atulya Loktantra Video