फरीदाबाद। तिगांव विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक राजेश नागर का गांव अमीपुर में जोरदार स्वागत कर सम्मान किया गया। इस अवसर पर गांव की सरदारी ने बताया कि नागर ने विधानसभा में उनकी बड़ी समस्या को रखकर उनकी बड़ी मदद की है। जिससे वह बड़े प्रसन्न हैं।
गांव अमीपुर पहुंचे विधायक राजेश नागर का स्थानीय जनता ने जोरदार स्वागत किया। इस अवसर पर राजेश नागर ने कहा कि मैं अपने पूरे तिगांव विधानसभा क्षेत्र को सर्वोच्च स्थान पर देखने के लिए काम कर रहा हूं। जिसमें मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने हमेशा ही मुझे अपना आशीर्वाद दिया है।
उन्होंने कहा कि हमारे क्षेत्र की सभी मांगों को वह पूरा करते हैं। इसके लिए वह हमेशा ही तैयार दिखते हैं। यही कारण है कि हमारे तिगांव विधानसभा क्षेत्र में आज भी करोड़ों रुपयों के विकास कार्य हो रहे हैं। नागर ने कहा कि वह सभी की मांगों और शिकायतों पर प्राथमिकता के आधार पर काम करते हैं।
वह आज भी तुरंत की समस्याओं को तुरंत ही निपटाने में यकीन रखते हैं। हालांकि जिन योजनाओं के लिए टेंडर आदि की व्यवस्था होती है, उसमें उतना समय लगना लाजिमी होता है।
गौरतलब है कि वर्तमान में तिगांव विधानसभा क्षेत्र में आने वाले गांवों अमीपुर, अरुआ, शाहजहांपुर और इमामुद्दीनपुर 1927 में यमुना नदी में बह गए थे। तत्कालीन कमिश्नर एसएस बे्रन ने उनको देह शामलात में बसा दिया था, तभी से वह वहां रह रहे हैं लेकिन उनको कभी भी नोटिस आ जाते हैं, उन्हें कोई पॉलिसी बनाकर राहत दी जाए।


