फरीदाबाद ( ब्यूरो) :शरद फाउंडेशन द्वारा संस्था में पढ़ रहे 45 बच्चों को बैग बांटे गए। संस्था जहाँ अनेकों सामाजिक कार्य करती आ रही है वहीं बच्चों की पढाई के लिए विगत 15 से वर्षों हर संभव प्रयास करती रहती है चाहे वो छोटे बच्चों की शिक्षा हो, चाहे उनके कपड़ों,यूनिफॉर्म का प्रबन्ध हो या उनकी सेहत, अच्छे स्वास्थ्य हेतु कैंप लगाने हों, या उनकी उच्च शिक्षा हेतु सहायता हो।
हाल ही में संस्था की चेयरपर्सन डॉ हेमलता शर्मा की सहायता से फरीदाबाद से 15 दिनों से गायब एक बच्चा दिल्ली से रेस्क्यू करके उसकी मां को सोंपा गया,ये अपने आप में बहुत असंभव सा कार्य था।
शरद फाउंडेशन का प्रयास रहता है कि बच्चों के सर्वांगीण विकास हेतु कुछ न कुछ किया जाए। इसी विधा में बच्चों को आज स्कूली बैग वितरित किये गए ।
संस्था की सदस्य आशु जैन द्वारा बैग वितरण किया गया। शरद फाउंडेशन की चेयरपर्सन डॉ हेमलता शर्मा ने इसके लिए उनका आभार व्यक्त किया।


