फरीदाबाद, 05 अक्टूबर। पुलिस आयुक्त राकेश कुमार आर्य के दिशा निर्देश के तहत सीनियर सिटीजन सेल प्रभारी इंस्पेक्टर माया व दुर्गा शक्ति टीम ने तिगांव के गवर्नमेंट कॉलेज में छात्र- छात्रों को साइबर फ्रॉड, नशाखोरी व महिला सुरक्षा संबंधित सामाजिक मुद्दों के बारे में जागरुक करते हुए जानकारी प्रदान की। जागरुक प्रोग्राम में प्रिंसिपल का कार्य देख रही साइकोलॉजी की प्रोफेसर डॉ.संध्या सूद के साथ कॉलेज के स्टाफ व छात्र- छात्राओं ने हिस्सा लिया।
पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि सीनियर सिटीजन सेल प्रभारी इंस्पेक्टर माया व उनकी टीम ने तिगांव गवर्नमेंट कॉलेज में करीब 250 छात्र-छात्राओं को जागरुक करते हुए बताया कि फेसबुक, व्हाट्सएप या किसी भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अश्लील चैट या वीडियो कॉल की रिक्वेस्ट आए तो उसे तुरंत ब्लॉक करें।
फेसबुक, व्हाट्सएप पर किसी अननोन नम्बर से वीडियो कॉल आने पर अटेन्ड नही कर। फोन कॉल, एसएमएस या अन्य किसी माध्यम से ओटीपी, यूपीआई पिन, एटीएम पिन और सीवीवी किसी के साथ भी शेयर न करें। इस से आप के साथ साइबर फ्रॉड हो सकता है।
इस के संबंध में घरवालों को भी जागरूक करे। किसी भी रिमोट एक्सेस एप जैसे क्यूक स्पोर्ट, एनीडेस्क, टीम विवर, एंड्रायड आदि को प्ले स्टोर से डाउनलोड न करें और न ही इनके आईडी व पासवर्ड किसी से शेयर करें। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि जिन छात्रों ने अभी नया नया मोबाइल उपयोग करना शुरू किया है उन्हें अभी इतनी जागरुकता नहीं है कि समाज में किस प्रकार के साइबर अपराधी घूम रहे हैं और वह किस प्रकार भोले भाले व अनजान व्यक्तियों को अपना निशाना बनाते हैं।


