Faridabad ( अतुल्य लोकतंत्र ):8 फरवरी 2023 जिला उपायुक्त फरीदाबाद के दिशा निर्देशानुसार एमएसएमई के प्रशिक्षण केंद्र सीटीआर में आपका मित्र का 12 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर चल रहा है।
कार्यक्रम के नौवें दिन चीफ वार्डन सिविल डिफेंस व विषय विशेषज्ञ आपदा प्रबंधन डॉ एमपी सिंह ने औद्योगिक सुरक्षा के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी देते हुए कहा कि जो कर्मचारी और अधिकारी अपनी सुरक्षा करते हुए कार्य करते हैं वह अन्य लोगों की सुरक्षा भी कर सकते हैं इसलिए हमें सिर पर हेलमेट पैरों में मजबूत जूते आंखों में चश्मा हाथों में दस्ताने पहनकर कार्य करना चाहिए और नियमों की अवहेलना नहीं करनी चाहिए तथा जल्दबाजी भी नहीं करनी चाहिए क्योंकि लापरवाही की वजह से अनेकों लोग घायल और चुप हो जाते हैं और कई मर भी जाते हैं।
इस अवसर पर डॉ एमपी सिंह ने सुरक्षा के टिप्स देते हुए कहा कि काम पर हमेशा सतर्क रहना चाहिए ,अच्छी भावना से काम करना चाहिए, काम करने की जगह आने-जाने के रास्ते को साफ सुथरा रखना चाहिए, पेट्रोल डीजल व अन्य ज्वलनशील पदार्थ के पास में बीड़ी सिगरेट नहीं पीना चाहिए, लोहे व शीशे का काम करते समय हाथों में दस्ताने पहनने चाहिए, आंखों की सुरक्षा के लिए चश्मा पहनने चाहिए, विद्युत का कार्य करते समय विद्युत रोधी उपकरणों का प्रयोग करना चाहिए, वेल्डिंग गैस पर काम करते समय ढीले वस्त्र चप्पल नहीं पहनने चाहिए और वेल्डिंग पदार्थ को जमीन पर नहीं गिरने देना चाहिए ,सिलेंडर वाले स्वास्थ्य सुरक्षा उपकरणों को ठीक प्रकार से पहनकर ही गैस प्रभावित क्षेत्रों में काम करना चाहिए तथा रिसाव की जानकारी दूरभाष द्वारा कंट्रोल रूम को देनी चाहिए गैस रिसाव के समय आपातकालीन किट का इस्तेमाल करना चाहिए और कास्टिक के घोल से गैस को प्रभावहीन कर देना चाहिए
डॉ एमपी सिंह ने बॉयलर पर काम करने वालों को हिदायतें देते हुए कहा कि बॉयलर में फायरिंग से पहले सेफ्टी वाल्व एवं फीड बल्ब की हालत सही होनी चाहिए, प्रेशर गेज का पॉइंट जीरो दिखाई देना चाहिए, सभी आवश्यक व्यक्तिगत सुरक्षा साधन उपलब्ध होने चाहिए ,पानी का लेवल बनाए रखना चाहिए, सुरक्षा बल्ब को प्रतिदिन चेक करना चाहिए ,नशे की हालत में कोई भी काम नहीं करना चाहिए, बेमतलब मशीन से छेड़छाड़ नहीं करना चाहिए, कार्य स्थल पर गपशप नहीं माननी चाहिए, कार्यस्थल को गंदा नहीं करना चाहिए ,सही और अच्छे औजारों का इस्तेमाल करना चाहिए, नई आवाज को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए ,काम पर सुरक्षात्मक नियंत्रण के लिए व्यवस्था होनी चाहिए
इस अवसर पर रेड क्रॉस के उपाधीक्षक पुरुषोत्तम सैनी ने रेडक्रॉस की गतिविधियों के बारे में विस्तार पूर्वक बताया तथा नशे से दूर रहने के टिप्स दिए और रेड क्रॉस के आजीवन सदस्य बनने के लिए आवाहन किया ताकि सामाजिक कार्य में भागीदारी हो सके
इस अवसर पर रेड क्रॉस सोसायटी फरीदाबाद से टीवी की प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर मधु भाटिया ने टीवी के कारण और निवारण के बारे में समझाया और जागरूकता फैलाने के लिए आवाहन किया इस अवसर पर ट्रेनिंग की कोऑर्डिनेटर नेहा सोनी मुख्य रूप से उपस्थित रही ।


