फरीदाबाद, 25 सितम्बर । एनआईटी विधायक श्री नीरज शर्मा से आज हरियाणा व्यापार मंडल (रजि०) शाखा नंगला रोड जिला फरीदाबाद के दुकानदार एनआईटी विधायक श्री नीरज शर्मा से उनके निवास स्थान पर मिले। दुकानदारों ने नगंला रोड मार्किट में हो रहे जल भराव की समस्या से अवगत करवाया। प्रधान एमपी भडाना ने बताया कि बिना बरसात के कई दिनों से मार्किट में जल भराव हुआ है पडा है जिसके कारण दुकानदारी बिल्कुल ठप्प पडी है। इसलिए आज मार्किट के दुकानदारों ने विधायक नीरज शर्मा को ज्ञापन दिया गया है।
एनआईटी विधायक नीरज शर्मा ने बताया कि इस बाबत नगर निगम आयुक्ता को नालो की सफाई करवाने के निर्देश दिए गए है कि जल्द से जल्द वार्ड-9 में नालों की सफाई कार्य शुरू करवा जांए। विधायक नीरज शर्मा ने नगर निगम आयुक्ता को बताया कि कैसे नगर निगम की कार्य प्रणाली के चलतें एनआईटी विधानसभा में जल भराव की समस्या बनी पडी है चाहे नगंला रोड, संजय इन्कलेव, भडाना चौक, सुभाष चौक, लालू एसटीडी, सरपंच चौक, प्रिंस स्कूल रोड, बाल कल्याणा पाकेट, वैध रोड, कुमाउ मदिंर,सब जगह जल भराव की समस्या से लोग जुझ रहे है।


