फरीदाबाद। इंस्टिट्यूट ऑफ़ लॉ एंड रिसर्च, जसाना, फरीदाबाद में दो इंटर क्लास मूट कोर्ट प्रतियोगिता का सफल आयोजन हुआ, जिसमें छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढक़र भाग लिया। इस कार्यक्रम के द्वारा छात्र-छात्राओं ने अपना वाद विवाद प्रक्रिया में अपनी योग्यता का हुनर का सफल प्रदर्शन किया। मूट कोर्ट, कार्यक्रम, छात्र व छात्राओं को भीतर वकालत का गुण ग्रहण करने का सुनहरा अवसर प्रदान करता है। इस मूट कोर्ट प्रतियोगिता का शुभारंभ दीप शिखा प्रज्वलित करके संस्थान के निदेशक डॉ रवि हांडा प्राचार्य डॉ गिरीश चंद्र राय व मुख्य अतिथि अधिवक्ता दीपू सिंह रावत, जिला बार एसोसिएशन फरीदाबाद के उप प्रधान के कर कमलों से शुभारंभ किया गया। जिसमें भारी संख्या में छात्रों ने हर्ष उल्लास से हिस्सा लिया। इस प्रतियोगिता में विजेता टीम ए के सदस्य आदित्य धनकर, देवयानी पूजा, दूसरी विजेता टीम सी के सदस्य सक्षम, प्रवलीन, चनप्रीत और मनी अरोड़ा बेस्ट मूटर सचिन और निश्चल और बेस्ट मेमोरियल और बेस्ट रिसर्चर का अवार्ड अप्रीतम और अभिषेक गुप्ता को पुस्कृत किया गया। इस प्रतियोगिता का सफल संचालन संस्थान की विधिकी वरिष्ठ प्रवक्ता डॉ भूमिका ने किया। इस अवसर पर डॉ भूमिका ने, संस्थान के निर्देशक महोदय, प्राचार्य महोदय, समस्त अध्यापक गण, कर्मचारियों एवं छात्र छात्राओं का कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग करने के लिए हृदय से आभार प्रकट किया।
दो दिवसीय इंटर क्लास मूट कोर्ट प्रतियोगिता का आईएलआर जसाना में सफल आयोजन
इस न्यूज़ पोर्टल अतुल्यलोकतंत्र न्यूज़ .कॉम का आरम्भ 2015 में हुआ था। इसके मुख्य संपादक पत्रकार दीपक शर्मा हैं ,उन्होंने अपने समाचार पत्र अतुल्यलोकतंत्र को भी 2016 फ़रवरी में आरम्भ किया था। भारत सरकार के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय से इस नाम को मान्यता जनवरी 2016 में ही मिल गई थी ।
Leave a Comment
Leave a Comment


