गणतंत्र दिवस की पूर्वसंध्या पर CM फ्लाइंग को एक गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि सूरजकुंड रोड पर एक अवैध अहाता चलाया जा रहा है, जिनके द्वारा सरकारी फीस अदा ना करके सरकार के राजस्व का भारी नुकसान किया जा रहा है।
इस सूचना के आधार पर जगदीश निरीक्षक, SI राजेश तथा ASI शिव कुमार मुख्यमंत्री उडन दस्ता फरीदाबाद द्वारा श्री अनिल आबकारी निरीक्षक व स्थानीय पुलिस के साथ मन्नत फार्म के सामने सूरजकुंड शुटिंग रोड पर चल रहे अहाते का औचक निरीक्षण किया गया। मौका पर जितेश पुत्र सुनील निवासी अटाली द्वारा इस अहाते को चलाया जाना पाया गया। मौका पर की गई पूछताछ पर इस अहाते को चलाने के लिए आबकारी विभाग से कोई अनुमति या लाइसेंस लेना पाया गया। अवैध अहाता चलाया जाने पर आबकारी निरीक्षक द्वारा अहाते संचालक जितेश उपरोक्त के विरुद्ध थाना सूरजकुण्ड फरीदाबाद में अंकित कराने के लिए शिकायत दी गई जिस पर अभियोग अंकित किया गया है। *सरेआम हो रही इस प्रकार की गैरकानूनी गतिविधयों बारे उस क्षेत्र के जिम्मेदार अधिकारियों की भूमिका की जांच हेतु उच्च अधिकारियों को लिखा जा रहा है जी।*
सूरजकुंड शुटिंग रोड पर चल रहे अहाते का किया गयाऔचक निरीक्षण
इस न्यूज़ पोर्टल अतुल्यलोकतंत्र न्यूज़ .कॉम का आरम्भ 2015 में हुआ था। इसके मुख्य संपादक पत्रकार दीपक शर्मा हैं ,उन्होंने अपने समाचार पत्र अतुल्यलोकतंत्र को भी 2016 फ़रवरी में आरम्भ किया था। भारत सरकार के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय से इस नाम को मान्यता जनवरी 2016 में ही मिल गई थी ।
Leave a Comment
Leave a Comment


