फरीदाबाद। औद्योगिक नगरी फरीदाबाद की बेटियां कभी शिक्षा, चिकित्सा तो कभी प्रशासकीय सेवाओं के लिए जानी जाती है वहीं शहर की एक ऐसी बेटी भी है, जिसने टैटू बनाने का शोक रखते हुए आज उसमें महारथ हासिल कर ली है। जी हां, हम बात कर रहे है बल्लभगढ़ के झाड़सेंतली की रहने वाली अनू चौधरी की, जिन्होंने अपने छोटे से कैरियर में फिल्म सितारों के साथ-साथ कई बड़ी हस्तियों को अपनी कला के माध्यम से उनके दिलों में जगह बनाई। अनू चौधरी को टैटू बनाने के क्षेत्र में उत्कृष्ट पुरस्कारों से भी सम्मानित किया गया है। हालांकि टैटू बनाने के साथ-साथ वह समाजसेवा में भी अपनी अग्रणी भूमिका निभाती रहती है और कोरोना महामारी के दौरान कोरोना वॉरीयर्स बनकर न केवल उन्होंने जरूरतमंदों को भोजन इत्यादि वितरित किया बल्कि वैक्सीनेशन अथवा दवाईएं भी उनको उपलब्ध करवाई। अनु चौधरी के पति आर्मी में होने के चलते वह अक्सर सैनिकों की पत्नियों को ब्यूटिशियन की निशुल्क ट्रेनिंग देती है और उन्हें आगे बढऩे के लिए प्रेरित करती है। शहर की यह बेटी आज अपनी कला के माध्यम से फरीदाबाद ही नहीं बल्कि मुंबई, चंडीगढ़, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश सहित कई राज्यों में विख्यात हो चुकी है और कई बड़ी हस्तियां उनके पास टैटू बनवाने आती है। वहीं समाजसेवा के कार्याे के लिए नेशनल चाइल्ड एंड वूमेन डेवलपमेंट कौंसिल ने उन्हें जनरल सेक्रेटरी नियुक्त किया है।
टैटूनिस्ट अनु चौधरी बनी नेशनल चाइल्ड वूमेन डेवलपमेंट की जनरल सेक्रेटरी
इस न्यूज़ पोर्टल अतुल्यलोकतंत्र न्यूज़ .कॉम का आरम्भ 2015 में हुआ था। इसके मुख्य संपादक पत्रकार दीपक शर्मा हैं ,उन्होंने अपने समाचार पत्र अतुल्यलोकतंत्र को भी 2016 फ़रवरी में आरम्भ किया था। भारत सरकार के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय से इस नाम को मान्यता जनवरी 2016 में ही मिल गई थी ।
Leave a Comment
Leave a Comment


