फरीदाबाद, 11 अक्टूबर। मानव रचना इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ रिसर्च एंड स्टडीज (एमआरआईआईआरएस) के खेल निदेशालय की ओर से पहले मानव रचना दिल्ली-एनसीआर ओपन बास्केटबॉल टूर्नामेंट 2023 का आयोजन किया गया। परिसर स्थित बास्केटबॉल कोर्ट में सम्पन्न हुए इस दो दिवसीय टूर्नामेंट में महिला और पुरुष वर्गों के तहत कुल 22 टीमों ने भाग लिया। टूर्नामेंट का उद्घाटन एमआरआईआईआरएस के कुलपति डॉ. संजय श्रीवास्तव और खेल निदेशक श्री सरकार तलवार ने किया।
इसके बाद टूर्नामेंट में दिल्ली, फ़रीदाबाद, नोएडा, गुरुग्राम, सोनीपत, पानीपत और रोहतक से आए खिलाड़ियों ने दमखम दिखाया। टूर्नामेंट में विभिन्न शहरों से 2 सौ से ज्यादा खिलाड़ी शामिल हुए। पहले दिन प्रतिभागी टीमों ने सेमीफाइनल में जगह बनाने के लिए कड़ी मशक्कत की। इसके बाद सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबले में विजेता ट्रॉफी पाने के लिए टीमें आमने-सामने उतरी।
दूसरे दिन आयोजित हुए समापन समारोह में सभी विजेताओं और उपविजेताओं को नकद पुरस्कार देकर पुरस्कृत किया गया। टूर्नामेंट के प्रायोजकों के तौर पर रॉयल एनफील्ड, वेस्पायर एडटेक प्राइवेट लिमिटेड और बीएमडब्ल्यू बाइक ने सहयोग दिया। टूर्नामेंट में पुरुषों का पहला सेमीफाइनल मुकाबला पानीपत-11 और एमिटी नोएडा के बीच हुआ, जिसमें पानीपत-11 की टीम विजेता रही।


