logo logo
  • नेशनल न्यूज़
  • राज्य खबरें
    • हरियाणा
      • Faridabad
    • चंडीगढ़
    • Delhi
  • एजुकेशन
  • मनोरंजन
  • हेल्थ न्यूज़
  • टेक्नोलॉजी
  • Video News
    • Live – YouTube
  • More News
    • Online
      • विचार
      • E Paper
Reading: सत्ता पाने के लिए बीजेपी करती है समाज को तोड़ने का काम : पूर्व सांसद बृजेंद्र सिंह 
Share
Notification
Atulya LoktantraAtulya Loktantra
Font ResizerAa
Search
  • नेशनल न्यूज़
  • राज्य खबरें
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • Delhi
  • एजुकेशन
  • मनोरंजन
  • हेल्थ न्यूज़
  • टेक्नोलॉजी
  • Video News
    • Live – YouTube
  • More News
    • Online
Follow US
  • About
  • Contact
  • Advertise With Us
  • Privacy policy
  • Disclaimer
  • Fact-Checking Policy
Home » सत्ता पाने के लिए बीजेपी करती है समाज को तोड़ने का काम : पूर्व सांसद बृजेंद्र सिंह 
Faridabad

सत्ता पाने के लिए बीजेपी करती है समाज को तोड़ने का काम : पूर्व सांसद बृजेंद्र सिंह 

Deepak Sharma
Last updated: 21 January, 2026
By Deepak Sharma
132 Views
Share
4 Min Read
The BJP works to divide society in order to gain power: Former MP Brijendra Singh
The BJP works to divide society in order to gain power: Former MP Brijendra Singh
SHARE

फरीदाबाद । कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व सांसद बृजेंद्र सिंह के नेतृत्व में निकाली जा रही “सद्भाव यात्रा” मंगलवार को फरीदाबाद जिले की एनआईटी विधानसभा क्षेत्र में पहुँची। यात्रा के एनआईटी क्षेत्र में प्रवेश करने पर स्थानीय नागरिकों ने फूल-मालाओं, आत्मीय स्वागत और उत्साहपूर्ण सहभागिता के साथ यात्रा का अभिनंदन किया। 

जनसमूह ने सामाजिक एकता, भाईचारे और सद्भाव के संदेश को खुले दिल से समर्थन एवं आशीर्वाद प्रदान किया। अपने 109वें दिन सद्भाव यात्रा ने निरंतर ऊर्जा, अनुशासन और व्यापक जनसहभागिता के साथ आगे बढ़ते हुए समाज के विभिन्न वर्गों के बीच संवाद, सौहार्द और आपसी भाईचारे को मजबूत करने का कार्य किया।

आज का यात्रा मार्ग और प्रमुख पड़ाव : 

आज की सद्भाव यात्रा की शुरुआत सिरोही गांव से हुई, जो

खोरी, आलमपुर, धौज, पाखल, पाली, नंगला, नंगला रोड, 60 फुटा रोड, सारण स्कूल रोड और शू मार्केट से होते हुए प्याली चौक पर संपन्न हुई। यात्रा का रात्रि विश्राम गुज्जर भवन, फरीदाबाद में निर्धारित हुआ।

जनसभा में बृजेंद्र सिंह का सशक्त और स्पष्ट संदेश : 

जनसभा को संबोधित करते हुए बृजेंद्र सिंह ने कहा कि “सद्भाव यात्रा का उद्देश्य इतना पवित्र और महत्वपूर्ण है कि इसे केवल राजनीतिक लाभ से जोड़कर नहीं देखा जा सकता।”

उन्होंने कहा कि यह यात्रा भले ही कांग्रेस के झंडे तले निकाली जा रही हो, लेकिन इसका मूल उद्देश्य समाज में भाईचारे को मजबूत करना है। इस यात्रा से कांग्रेस कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार हुआ है और जनता के साथ पार्टी का जुड़ाव और अधिक सशक्त हुआ है। उन्होंने आरोप लगाया कि बीजेपी सत्ता में बने रहने के लिए समाज को तोड़ने का काम कर रही है, और इस विभाजनकारी राजनीति का मुकाबला करने की सबसे बड़ी ताकत आज कांग्रेस पार्टी है।

श्री सिंह ने कहा कि पहले भी राजनीति में जाति और धर्म का इस्तेमाल होता रहा है, लेकिन कभी समाज में इस तरह का स्थायी बैर पैदा नहीं किया गया। मुजफ्फरनगर दंगों का उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा कि 2013 के बाद आज तक वहां सामाजिक खाई नहीं पट सकी, जिसका असर आज भी राजनीति और समाज दोनों पर दिखता है।

उन्होंने कहा कि 2023 में मेवात में भी ऐसा ही षड्यंत्र रचा गया, जिसमें 7 लोगों की जान गई, लेकिन वहां की पाल और खापों ने समय रहते स्थिति को संभाल लिया और हालात बिगड़ने नहीं दिए। उन्होंने चेतावनी दी कि आज भी बीजेपी के कुछ विधायक और सांसद भड़काऊ भाषा का प्रयोग कर समाज को बांटने का प्रयास कर रहे हैं।

 बृजेंद्र सिंह ने कहा कि पूरे विपक्ष में राहुल गांधी ही ऐसे नेता हैं जो बीजेपी और आरएसएस की विचारधारा के खिलाफ लगातार मजबूती से खड़े रहे हैं। सोशल मीडिया के माध्यम से उनकी छवि खराब करने के प्रयास किए गए, लेकिन राहुल गांधी ने स्वयं को देश के सबसे परिपक्व नेताओं में से एक सिद्ध किया है। उन्होंने नोटबंदी, विदेश नीति और राष्ट्रीय सुरक्षा जैसे मुद्दों पर सरकार की विफलताओं की ओर भी ध्यान दिलाया।

प्रमुख नेताओं एवं सामाजिक प्रतिनिधियों की गरिमामयी उपस्थिति : 

इस अवसर पर बड़ी संख्या में वरिष्ठ नेता, सामाजिक प्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे, जिनमें प्रमुख रूप से— पुर्व केन्द्रीय मंत्री चौ. बीरेन्द्र सिंह, श्री चांद सिंह, महिला कांग्रेस की पलवल इकाई प्रधान सविता कुण्डु, वेद प्रकाश यादव, मुकेश डागर, सूरज मान, पूनम गुलिया, कमांडो हिदायत खान, तेजपाल नैन, राजकुमार, मोहसीन, ब्लॉक समिति सदस्य आशिक अली, लियाकत अली, उसमान सहित अनेक गणमान्य नागरिक शामिल रहे।

Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
ByDeepak Sharma
Follow:
इस न्यूज़ पोर्टल अतुल्यलोकतंत्र न्यूज़ .कॉम का आरम्भ 2015 में हुआ था। इसके मुख्य संपादक पत्रकार दीपक शर्मा हैं ,उन्होंने अपने समाचार पत्र अतुल्यलोकतंत्र को भी 2016 फ़रवरी में आरम्भ किया था। भारत सरकार के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय से इस नाम को मान्यता जनवरी 2016 में ही मिल गई थी ।
Previous Article Rehearsals are underway for the 77th Republic Day celebrations, and the Health Minister will pay tribute to the martyrs at the War Memorial. 77वें गणतंत्र दिवस समारोह को लेकर रिहर्सल जारी, स्वास्थ्य मंत्री वॉर मेमोरियल पर देंगी शहीदों को श्रद्धांजलि
Next Article In the pre-budget consultation meeting, Chief Minister Nayab Singh Saini said: Startups in Haryana have received a new impetus. बजट-पूर्व परामर्श बैठक में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी बोले: हरियाणा में स्टार्टअप्स को मिली नई उड़ान
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

vidyasagar international school
vidyasagar international school

Haryana News (हरियाणा न्यूज़)

AI cannot replace the mind of a lawyer: Supreme Court judge said – AI helps in saving time
AI वकील के दिमाग की जगह नहीं ले सकता, सुप्रीम कोर्ट के जज बोले-AI समय बचाने में मददगार
Faridabad
Negligence in board exams will not be tolerated: Ayush Sinha
बोर्ड परीक्षाओं में लापरवाही बर्दाश्त नहीं : आयुष सिन्हा
Faridabad
हरियाणा बजट- महिलाओं को गाड़ियां खरीदने पर छूट, अग्निवीरों को पुलिस में रिजर्वेशन, अब 6 लाख और महिलाओं को लाडो लक्ष्मी योजना का लाभ
हरियाणा बजट- महिलाओं को गाड़ियां खरीदने पर छूट, अग्निवीरों को पुलिस में रिजर्वेशन, अब 6 लाख और महिलाओं को लाडो लक्ष्मी योजना का लाभ
हरियाणा
Quick resolution of public problems is the priority of the administration: DC Ayush Sinha
आमजन की समस्याओं का त्वरित समाधान प्रशासन की प्राथमिकता : डीसी आयुष सिन्हा
Faridabad
Citizens should remove encroachment on government land as soon as possible, otherwise auction process will be initiated: Dhirendra Khadagta
सरकारी जमीन पर अतिक्रमण नागरिक जल्द से जल्द हटायें नहीं तो होगी नीलामी की प्रक्रिया : धीरेंद्र खड़गटा 
Faridabad

आज की खोज खबर (Search Top News)

Top Atulya loktantra News

Bhagwat said – I will resign if the Sangh asks me to: Any Hindu can become the RSS chief.
भागवत बोले- संघ कहे तो पद छोड़ दूंगा, कोई भी हिंदू RSS प्रमुख बन सकता है
22.5k Views
RSS's Lucknow headquarters was the target of terrorists.
आतंकियों के निशाने पर था RSS का लखनऊ हेडक्वार्टर
22.4k Views
Congress MP says RSS and Al-Qaeda are similar: Khera asked, "Why should we learn from Godse's organization?"
कांग्रेस सांसद बोले- RSS–अलकायदा एक जैसे, खेड़ा ने कहा- गोडसे के संगठन से क्यों सीखें
22.2k Views
Controversy erupts over comedian Kunal Kamra's T-shirt, which features a dog and the RSS-like wording.
कॉमेडियन कुणाल कामरा की टी-शर्ट पर विवाद, कुत्ते के साथ RSS जैसा शब्द लिखा
22.2k Views
Rahul said, "The RSS and BJP are trying to sell the country to a few businessmen."
राहुल बोले-RSS-BJP कुछ बिजनसमैन के हाथों देश बेचना चाह रही
22.1k Views
If someone dies in an attack by stray dogs, the dog feeders are responsible.
आवारा कुत्तों के हमले में मौत तो डॉग फीडर्स जिम्मेदार
22.1k Views
Bhagwat said, "The RSS has not changed; it is simply revealing its true nature over time."
भागवत बोले- RSS बदला नहीं है, समय के साथ अपने स्वरूप सामने ला रहा
22.1k Views
Bhagwat said, "The RSS does not control the BJP: It is wrong to view the Sangh from the party's perspective."
भागवत बोले- भाजपा को RSS कंट्रोल नहीं करता, संघ को पार्टी के नजरिए से देखना गलत
22.1k Views
Rules to be made for feeding dogs on government campuses
सरकारी कैम्पस में कुत्तों को खाना खिलाने के नियम बनेंगे
19.6k Views
RSS की सभा में पहली कतार में BJP अध्यक्ष
19.4k Views

India Top News (इंडिया न्यूज़)

School bags distributed to students by Sharad Foundation
शरद फाउंडेशन द्वारा छात्रों को स्कूली बैग वितरण किए गए
1.2k Views
The blood of the poor is not water, we will go to the Supreme Court: Rajesh Khatana
गरीब का खून पानी नहीं है, सुप्रीम कोर्ट तक जाएंगे : राजेश खटाना
1.2k Views
Maha Panchayat will be held in Anangpur on 13th, leaders from across the country will participate: Vijay Pratap
13 तारीख को अनंगपुर में होगी महा पंचायत, देशभर के नेता करेंगे शिरकत : विजय प्रताप
1.2k Views
The state witnessed all-round development during the tenure of BJP: Moolchand Sharma
भाजपा के कार्यकाल में प्रदेश का हुआ चंहुमुखी विकास : मूलचंद शर्मा
1.1k Views
IAS Dhirendra Khadgata took charge of Municipal Commissioner Faridabad
आईएएस धीरेंद्र खडगटा ने संभाला निगम कमिश्नर फरीदाबाद का चार्ज
1k Views

लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज़

The sacrifice of the martyrs will inspire the youth to serve the nation, in which the youth will participate in large numbers: Gaurav Gautam
Faridabad

शहीदों का बलिदान युवाओं को देगा राष्ट्र सेवा की प्रेरणा, जिसमें युवा बड़ी संख्या में भाग लेंगे : गौरव गौतम

92 Views
19 hours ago
Swami Shri Purushottamacharya Ji Maharaj gave the message of meditation and resolution during Chaitra Navratri.
Faridabad

स्वामी श्री पुरुषोत्तमाचार्य जी महाराज ने दिया चैत्र नवरात्रि में साधना और संकल्प का संदेश

77 Views
2 days ago
On the second day of Navratri, a grand puja of Mata Brahmacharini was performed at the Vaishno Devi temple.
Faridabad

मां वैष्णो देवी मंदिर में नवरात्रों के दूसरे दिन माता ब्रह्मचारिणी की भव्य पूजा अर्चना हुई

82 Views
2 days ago
Haryana government takes control of Al-Falah University, IAS Amit Agarwal becomes administrator
Faridabad

अल-फलाह यूनिवर्सिटी पर हरियाणा सरकार का कंट्रोल, आईएएस, अमित अग्रवाल बने प्रशासक

83 Views
2 days ago
Residents of the area will get advanced heart treatment facilities: Vipul Goyal
Faridabad

क्षेत्रवासियों को मिलेगी उन्नत हृदय उपचार की सुविधा : विपुल गोयल

143 Views
2 days ago
Today every section of society is unhappy with the anti-people policies of BJP: Baljeet Kaushik
Faridabad

भाजपा की जनविरोधी नीतियों से आज हर वर्ग है दुखी : बलजीत कौशिक

103 Views
3 days ago
Sale and storage of meat without valid license will not be tolerated at all: Vipul Goyal
Faridabad

बिना वैध लाइसेंस के मांस बिक्री और भंडारण बिल्कुल नहीं होगी बर्दाश्त : विपुल गोयल

92 Views
3 days ago
The MCF logo will not be displayed on garbage collection vehicles; it will simply be written "MCF Registered".
Faridabad

कूड़ा “संग्रहण”करने वाले वाहनों पर नहीं लगेगा MCF का लोगो,लिखना होगा MCF रजिस्टर्ड

100 Views
3 days ago

राज्य ताजा खबर

vidyasagar international school
vidyasagar international school

Vichar

The journey from desire to experience; when did man first feel a stirring within himself?
इच्छा से अनुभव तक की यात्रा ; मनुष्य ने कब पहली बार अपने भीतर कुछ हलचल महसूस की !
विचार
If the government connects the world-famous Shri Naina Devi Temple and Baba Balak Nath Temple, Deotsidh, with helicopter taxis, tourism will be boosted: Mahendra Chhah
विश्व प्रसिद्ध मंदिर श्री नैना देवी जी व बाबा बालक नाथ मंदिर दियोटसिद्ध को हैलीटैक्सी से जोड़े सरकार तो पर्यटन को लगेंगे चार चाँद:महेंद्र छाह
विचार
The Aravalli range will not be saved this way: Gyanendra Rawat
ऐसे तो नहीं बचेगी अरावली : ज्ञानेन्द्र रावत
विचार
The entire Himalayan region is facing an ecological crisis: Gyanendra Rawat
पारिस्थितिकी संकट से जूझ रहा समूचा हिमालयी क्षेत्र: ज्ञानेन्द्र रावत
विचार
The path of nationalism and education
राष्ट्र-धर्म और शिक्षा का पथ
विचार

National News

Strong demand to rename All India Institute of Medical Sciences (AIIMS) Bilaspur after Guru Tegh Bahadur Sahib Ji
अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान स्वास्थ्य संस्थान (AIIMS ) बिलासपुर का नामकरण गुरु तेग बहादुर साहिब जी के नाम करने की पुरजोर माँग
5 days ago
'Development-Faith-Vision Conclave' in Dehradun: Kumbh-Tourism discussed
देहरादून में ‘विकास-विश्वास-विजन कॉन्क्लेव’, कुंभ-पर्यटन पर हुई चर्चा
6 days ago
Kerala Assembly Elections: BJP releases first list of 47 candidates
केरल विधानसभा चुनाव- BJP की पहली लिस्ट जारी, 47 उम्मीदवारों के नाम
6 days ago
Chief Secretary-DGP removed before Bengal elections
बंगाल में चुनाव से पहले मुख्य सचिव-DGP को हटाया
6 days ago
Former PM Deve Gowda criticised Rahul's performance
पूर्व PM देवगौड़ा ने राहुल के प्रदर्शन की आलोचना की
6 days ago
Follow US
  • About
  • Contact
  • Advertise With Us
  • Privacy policy
  • Disclaimer
  • Fact-Checking Policy
Play
Play
Play
Twitter Follow
Youtube Subscribe
Welcome Back!

Sign in to your account