फरीदाबाद। बल्लभगढ़ कन्या आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में आज आर्य केंद्रीय सभा फरीदाबाद द्वारा स्कूली छात्राओं को संस्कार संबंधी प्रवचन धर्माचार्य धर्मवीर सात्विक द्वारा दिए गए।
इस मौके पर बल्लभगढ़ के विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री हरियाणा पं. मूलचंद शर्मा पहुंचे, इस मौके पर केंद्रीय आर्य सभा फरीदाबाद के संरक्षक पूर्व विधायक राजेंद्र बीसला ने उनका स्वागत किया और आर्य प्रचार रथ द्वारा समाज में सामाजिक संस्कार देने के विषय के बारे में अवगत कराया।
विधायक पं. मूलचंद शर्मा ने केंद्रीय आर्य सभा का आभार व्यक्त किया और स्कूली छात्राओं को स्टाफ को संबोधित करते हुए कहा कि मनुष्य का जीवन बिना संस्कार के आसान नहीं होता, संस्कार हमे जीने की कला सिखाते हैं उन्हें के बल पर हम अपनी मंजिल को आसानी से पा सकते हैं।
इस मौके पर केंद्रीय आर्य सभा फरीदाबाद से दयानंद सेठी, हेड मास्टर उदयवीर गिल, हेडमास्टर राजबाला शर्मा, जोगेंद्र रावत सहित स्कूल का समस्त स्टाफ मौजूद रहा।
समाज में संस्कार जागरूकता का कार्य कर रहा है प्रचार रथ: मूलचंद शर्मा
इस न्यूज़ पोर्टल अतुल्यलोकतंत्र न्यूज़ .कॉम का आरम्भ 2015 में हुआ था। इसके मुख्य संपादक पत्रकार दीपक शर्मा हैं ,उन्होंने अपने समाचार पत्र अतुल्यलोकतंत्र को भी 2016 फ़रवरी में आरम्भ किया था। भारत सरकार के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय से इस नाम को मान्यता जनवरी 2016 में ही मिल गई थी ।


