फरीदाबाद। हत्या के मामले में फरार चल रहे आरोपी को अपराध शाखा डीएलएफ की टीम ने काबू कर न्यायालय में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया। अमित कुमार निवासी छरपा बिहार हाल मिर्जापुर फरीदाबाद ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया कि उसका मामा बेचैन सिंह (मृतक), आरएमसी प्लांट मिर्जापुर प्लांट पर काम करता था। जब उसके मामा ने प्लांट मालिक से बकाया सैलरी देने को कहा तो पूरी सैलरी नहीं दी, जिस पर उसके मामा की प्लांट मालिक के साथ कहासुनी हो गई। जिन्होंने लाठी डंडों से उसके मामा के साथ मारपीट की जिसमें उनकी मृत्यु हो गई। जिस शिकायत पर थाना सदर बल्लभगढ में संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि अपराध शाखा डीएलएफ की टीम ने कार्रवाई करते हुए रविन्द्र निवासी बुलंदरशहर को गिरफ्तार किया है।
पूछताछ में सामने आया कि आरोपी रविन्द्र आरएमसी प्लांट मिर्जापुर में ड्राइवर का काम करता था। जिसने अपने मालिक रमेश तिवारी व ज्ञानी के कहने पर बेचैन सिंह के साथ मारपीट की थी, जिसमें उसकी मृत्यु हो गई थी। रमेश तिवारी व ज्ञानी सहित छह आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। आरोपी को माननीय अदालत में पेश कर जेल भेजा गया है।
हत्या के मामले में फरार चल रहे आरोपी को अपराध शाखा डीएलएफ की टीम ने गिरफ्तार कर भेजा जेल
इस न्यूज़ पोर्टल अतुल्यलोकतंत्र न्यूज़ .कॉम का आरम्भ 2015 में हुआ था। इसके मुख्य संपादक पत्रकार दीपक शर्मा हैं ,उन्होंने अपने समाचार पत्र अतुल्यलोकतंत्र को भी 2016 फ़रवरी में आरम्भ किया था। भारत सरकार के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय से इस नाम को मान्यता जनवरी 2016 में ही मिल गई थी ।


