सूरजकुंड (फरीदाबाद), 04 अप्रैल। सूरजकुंड अंतरराष्ट्रीय हस्तशिल्प मेले में रविवार को बड़ी चौपाल पर आयोजित सांस्कृतिक संध्या का पर्यटकों ने जमकर लुफ्त उठाया। अशोक की मस्ती नाईट तथा नीरज आर्य के कबीर कैफे कार्यक्रम में लोक संस्कृति तथा आध्यात्मिकता का मिश्रण देखने को मिला। सांस्कृतिक संध्या का शुभारंभ एचपीएससी चेयरमैन आलोक वर्मा ने किया।
कबीर कैफे में नीरज आर्य ने महान संत कबीर दास जी की वाणी को अपने भजनों के माध्यम से प्रस्तुत किया। आठ कलाकारों की यह टीम लगभग 11 देशों में कबीर वाणी को गा चुके हैं। कई बार बॉलीवुड में भी इस ग्रुप में अपनी प्रस्तुति दी है।
इसके बाद अशोक मस्ती नाइट में अशोक कुमार की टीम ने पंजाबी लोक नृत्य के माध्यम से सबको झूमने पर मजबूर कर दिया। इस मौके पर विदेशी नागरिक भी दिल चोरी साढा हो गया… सुनकर नाचते नजर आए। इस दौरान दर्शको ने भी कलाकारों के सामने अपनी फरमाइश रखी जिस पर कलाकारों ने उन्हें निराश नहीं किया।
घंटों चली इस सांस्कृतिक संध्या में दर्शकों के बैठने के लिए निश्चित स्थान भी कम पड़ गया। बड़ी चौपाल के दोनों तरफ रेलिंग के साथ लोगों का भारी जमावड़ा था। जब भी उनकी खास पसंद का कोई गीत गाया जाता तो एक साथ सभी नागरिक झूमने लगते।
इस मौके पर हरियाणा टूरिज्म के प्रधान सचिव एमडी सिन्हा तथा प्रबंध निदेशक डॉक्टर नीरज कुमार के अलावा अन्य अधिकारी मौजूद थे।
दिल चोरी साढा हो गया… पर नाचते नजर आए विदेशी
इस न्यूज़ पोर्टल अतुल्यलोकतंत्र न्यूज़ .कॉम का आरम्भ 2015 में हुआ था। इसके मुख्य संपादक पत्रकार दीपक शर्मा हैं ,उन्होंने अपने समाचार पत्र अतुल्यलोकतंत्र को भी 2016 फ़रवरी में आरम्भ किया था। भारत सरकार के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय से इस नाम को मान्यता जनवरी 2016 में ही मिल गई थी ।
Leave a Comment
Leave a Comment

