फरीदाबाद। भारत सरकार के केंद्रीय उर्जा एवं भारी उद्योग राज्य मंत्री चौधरी कृष्णपाल गुर्जर ने कहा कि विश्व के लोकप्रिय नेता एवं भारत के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने सांसद खेल महोत्सव के जरिए ग्रामीण क्षेत्रों, ढाणियो, छोटे कस्बों और अन्य कालोनियों में छुपी हुई खेल प्रतिभाओं को निखारना खेल महाकुंभ का मुख्य ध्येय है।
श्री कृष्णपाल गुर्जर ने कहा कि फरीदाबाद लोक सभा क्षेत्र के सांसद खेल महोत्सव में देश के खिलाडिय़ों की सबसे बड़ी भागीदारी सुनिश्चित हो रही है। केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर शुक्रवार को स्थानीय सेक्टर-12 के खेल परिसर में तीन दिवसीय सांसद खेल महाकुंभ के आगाज पर उपस्थित खिलाडिय़ों और खेल प्रेमियों को संबोधित कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि दृढ़ निश्चय सफलता का मूल मंत्र है। खिलाडिय़ों अपने निर्धारित दृढ निश्चय के अनुसार ही लक्ष्य पूरा करके देश, प्रदेश, जिला व परिवार का नाम रोशन करेंगे।
उन्होंने उपस्थित खिलाडिय़ों से आह्वान करते हुए कहा कि वे खेलों के प्रति हौंसला और नियमित अभ्यास करेंगे तो निश्चित तौर पर राष्ट्रीय और अन्तर्राष्ट्रीय खेलों में परचम लहराएंगे।
केंद्रीय ऊर्जा एवं भारी उद्योग राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने सांसद खेल महोत्सव-2024 के शुभारंभ की घोषणा करते हुए फरीदाबाद की धरती पर सांसद होने के नाते खिलाडिय़ों का फरीदाबाद वासियों की तरफ से तहे दिल से स्वागत किया।
शुभारंभ समारोह में केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने बतौर मुख्य अतिथि तथा विशिष्ठ अतिथि के रूप में हरियाणा के उच्चतर शिक्षा एवं परिवहन विभाग के कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा, विधायक सीमा त्रिखा, विधायक नरेंद्र गुप्ता, जिला परिषद के प्रेसीडेंट विजय सिंह और भाजपा के जिला अध्यक्ष राजकुमार वोहरा ने शिरकत की।
सांसद खेल महोत्सव का शुभारंभ कार्यक्रम सेक्टर-12 स्थित खेल परिसर में शुरू हुआ। उन्होंने कहा कि हरियाणा प्रदेश खिलाडिय़ों की खान है। देश में जितने भी ओलंपिक, एशियन, वल्र्ड कप के खेल हुए हैं उनमें हरियाणा के खिलाडिय़ों ने विश्व में अलग पहचान बनाई है।
हरियाणा के उच्चतर शिक्षा एवं परिवहन विभाग के कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा ने कहा कि खेलों में भारत देश के वन थर्ड मेडल हरियाणा के खिलाड़ी लेकर आते हैं।
इसका श्रेय हरियाणा सरकार की बेहतरीन खेल नीति को जाता है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल द्वारा बनाई गई हरियाणा खेल नीति की बदौलत से ही विभिन्न खेलों में हरियाणा के खिलाङी, गोल्ड, ब्रांच और सिल्वर मेडल लेकर देश व प्रदेश का नाम रोशन कर रहे हैं।

