फरीदाबाद/ 21 नवम्बर को अपराध शाखा बदरपुर बॉर्डर की टीम गस्त पर थी, गस्त के दौरान अपराध शाखा टीम को अपने गुप्त सूत्रों से आरोपी मोहित पर देसी कट्टा होने की सूचना प्राप्त हुई। जिसपर कार्रवाई करते हुए अपराध शाखा टीम ने आरोपी को सेक्टर-37 बाई-पास रोड से काबू कर लिया।
आरोपी से देसी कट्टा व कारतूस बरामद किया गया। थाना सराय ख्वाजा में आरोपी के खिलाफ अवैध हथियार रखने की धाराओं में मामल दर्ज किया गया। गिरफ्तार आरोपी मोहित मूल रुप से उत्तर प्रदेश के जिला बुलंदशहर के गांव बिछट सुजानपुर का रहने वाला है तथा वर्तमान में मलेरना रोड आदर्श नगर में रह रहा है।
पूछताछ में सामने आया कि देसी कट्टा व कारतूस को बुलंदशहर उत्तर प्रदेश के बस स्टैण्ड पर से किसी अनजान व्यक्ति से 5500/-रु में खरीद कर लाया था। अपराधिक रिकॉर्ड की जांच में आरोपी पर पूर्व में भी 2 चोरी के मामले थाना आदर्श नगर में दर्ज है।
आरोपी को पूछताछ के बाद अदालत में पेश कर जेल भेजा गया।


