logo logo
  • नेशनल न्यूज़
  • राज्य खबरें
    • हरियाणा
      • Faridabad
    • चंडीगढ़
    • Delhi
  • एजुकेशन
  • मनोरंजन
  • हेल्थ न्यूज़
  • टेक्नोलॉजी
  • Video News
    • Live – YouTube
  • More News
    • Online
      • विचार
      • E Paper
Reading: किसान, मध्यम वर्ग, महिला सहित समाज के सभी वर्ग के विकास को समर्पित यह बजट: कृष्ण पाल गुर्जर
Share
Notification
Atulya LoktantraAtulya Loktantra
Font ResizerAa
Search
  • नेशनल न्यूज़
  • राज्य खबरें
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • Delhi
  • एजुकेशन
  • मनोरंजन
  • हेल्थ न्यूज़
  • टेक्नोलॉजी
  • Video News
    • Live – YouTube
  • More News
    • Online
Follow US
  • About
  • Contact
  • Advertise With Us
  • Privacy policy
  • Disclaimer
  • Fact-Checking Policy
Home » किसान, मध्यम वर्ग, महिला सहित समाज के सभी वर्ग के विकास को समर्पित यह बजट: कृष्ण पाल गुर्जर
Faridabad

किसान, मध्यम वर्ग, महिला सहित समाज के सभी वर्ग के विकास को समर्पित यह बजट: कृष्ण पाल गुर्जर

Deepak Sharma
Last updated: 23 February, 2023
By Deepak Sharma
1.1k Views
Share
16 Min Read
SHARE

फरीदाबाद, 23 फरवरी। केंद्रीय भारी उद्योग एवं ऊर्जा राज्यमंत्री कृष्ण पाल गुर्जर ने कहा कि अमृत काल का पहला आम बजट 2023-24 एक लोक कल्याणकारी बजट है। यह बजट गाँव, गरीब, किसान, आदिवासी, दलित, पिछड़ा, शोषित, वंचित, दिव्यांगजन तथा मध्यम वर्ग के लोगों को सशक्त और सक्षम बनाने वाला बजट है। यह बजट ग्राम विकास, कृषि विकास, श्रमिक कल्याण, इन्फ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट, डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर, पूर्वोत्तर एवं पहाड़ी क्षेत्रों सहित पूरे देश के समग्र विकास को समर्पित बजट है।

केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्ण पाल गुर्जर आज वीरवार को जिला भाजपा मुख्यालय में केंद्रीय बजट के संबंध में आयोजित प्रेस वार्ता को संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि यह माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में केंद्र की भारतीय जनता पार्टी सरकार द्वारा देश के नागरिकों को सामाजिक न्याय, समानता, सम्मान और समान अवसर उपलब्ध कराने वाला बजट है। देश का 75वां आम बजट ‘इज ऑफ लिविंग’ को बढ़ाने वाला बजट है। यह दुनिया में सबसे तेज गति से देश को विकास की राह दिखाने वाला और भारत को सुपर इकोनॉमी पॉवर बढ़ाने वाला बजट है। ऐसे सर्व स्पर्शी, सर्व-समावेशी एवं देश के जन-जन और हर क्षेत्र के सर्वांगीण कल्याण के प्रति समर्पित आम बजट के लिए हम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी, वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण जी एवं उनकी पूरी टीम का हार्दिक अभिनन्दन करते हैं।

नागरिकों के लिए बड़े अवसर उपलब्ध कराना ही आम बजट का मुख्य एजेंडा: गुर्जर

केंद्रीय राज्यमंत्री श्री गुर्जर ने आगे बताया कि नागरिकों के लिए बड़े अवसर उपलब्ध कराना, विकास और रोजगार सृजन को मजबूत प्रोत्साहन प्रदान करना, व्यापक आर्थिक स्थिरता को मजबूत करना ही इस आम बजट का एजेंडा है। समावेशी विकास, अंतिम छोर-अंतिम व्यक्ति तक पहुंच, युवा शक्ति, वित्तीय क्षेत्र, हरित विकास, क्षमता विस्तार एवं बुनियादी ढांचा और निवेश इस सप्तऋषि बजट 2023-24 के 7 प्राथमिक लक्ष्य हैं। भारत सरकार ने वित्त वर्ष 2023-24 के लिए कुल लगभग 45 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा का बजट आवंटित किया है जो कि वित्त वर्ष 2022-23 के बजट अनुमान से लगभग 14 प्रतिशत  अधिक है। रक्षा मंत्रालय को 5.94 लाख करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं जो पिछले वर्ष 2022- 23 के बजट 5.25 लाख करोड़ से लगभग 13 प्रतिशत ज्यादा है। यह भारत सरकार के कुल बजट (45.03 लाख करोड़) का 13.18 प्रतिशत है। मोदी जी की सरकार ने हमारे सशस्त्र बलों के सम्मान को मजबूत करने और बनाए रखने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। अब तक के सर्वाधिक 5.94 लाख करोड़ रुपये के बजट के साथ, वर्तमान बजट में अग्निवीरों द्वारा प्राप्त होने वाले अग्निवीर कॉर्पस फंड को भी टैक्स फ्री कर दिया है। उन्होंने कहा कि 5 ट्रिलियन अर्थव्यवस्था को प्राप्त करने के लिए आत्मनिर्भर भारत अभियान बढ़ोतरी की राह पर अग्रसर है। वर्ष 2022 में रक्षा निर्यात 14,000 करोड़ रुपये के रिकॉर्ड स्तर को पार करने के साथ, इसके 19,000 करोड़ रुपये को पार करने की उम्मीद है। सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय का बजट वर्ष 2022-23 में 1.99 लाख करोड़ रुपए था जो वर्ष 2023-24 में 35 प्रतिशत की वृद्धि के साथ बढ़कर 2.70 लाख करोड़ रुपये कर दिया गया। पूरी दुनिया का सबसे लम्बा एक्सप्रेस वे दिल्ली- बड़ोदरा-मुम्बई 1 लाख करोड़ रुपये की लागत से बनाया जा रहा है। इसके द्वारा दिल्ली से मुम्बई की यात्रा 12 घंटे में पूरी हो जाएगी। इसके अलावा भी देश के हर कोने में नेशनल हाईवे का जाल बिछाया गया है।रेलवे के लिए वर्ष 2022-23 में कुल बजट 1.40 लाख करोड़ रुपये था जो वर्ष 2023- 24 में इसे बढ़ाकर 2.40 लाख करोड़ कर दिया गया है। (72 प्रतिशत की वृद्धि) । यह कॉंग्रेस की यूपीए सरकार के वर्ष 2014 के बजट से लगभग 9 गुणा अधिक है । वहीं  इन्वेस्टमेंट खर्च को 10 लाख करोड़ किया जा रहा है जो वर्ष 2019-20 की तुलना में लगभग 33 प्रतिशत अधिक है।

केन्द्रीय राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर ने कहा कि मुझे यह बताते हुए यह खुशी हो रही है कि केन्द्र सरकार ने फरीदाबाद रेलवे स्टेशन की आधुनिकीकरण के लिए लगभग 300 करोड़ रुपये मंजूरी प्रदान की है। शिक्षा के लिए वर्ष 2022-23 में कुल बजट 1.04 लाख करोड़ था जिसे वर्ष 2023-24 में बढ़ाकर 1.12 लाख करोड़ कर दिया गया है (8 प्रतिशत की वृद्धि) स्वास्थ्य मंत्रालय के लिए वर्ष 2022-23 में कुल बजट 86.20 हजार करोड़ रुपये था।जो वित्त वर्ष 2023-24 में बढ़ाकर 89.15 हजार करोड़ कर दिया गया है । (लगभग 3000 करोड़ रुपये की वृद्धि) की गई है  ।

 देश में कृषि के उत्थान के लिए वर्ष 2022-23 में कुल 1.18 लाख करोड़ रुपये था जो कि वर्ष 2023-24 में इसे बढ़ाकर 1.25 लाख करोड़ कर दिया गया है। (लगभग 7000 करोड़ रुपये की बढोतरी) हुई है।

राज्य केपेक्स (Capital Expenditure) के लिए राज्यों को अंतरण वर्ष 2022-23 में 1,00,000 करोड़ रुपये था जो वर्ष 2023-24 में बढ़ाकर 1,30,000 करोड़ कर दिया गया 1 (30 प्रतिशत की वृद्धि) की गई है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हमारी सरकार संबंधित राज्य सरकारों की मदद करने में हर संभव प्रयास कर रही है। सरकार ने अपने बजट में “ब्याज मुक्त 50 साल के ऋण” को जारी रखने का फैसला किया है जो इन्फ्रास्ट्रक्चर पर राज्य के खर्च को बढ़ाने के लिए प्रयोग किया जाएगा। इस ब्याज मुक्त ऋण की स्वतंत्रता से राज्यों में इंफ्रास्ट्रक्चर के विकास को बहुत बढ़ावा मिलेगा ।

मोटे अनाज उगाने के मोर्चे पर भारत लगातार बेहतर प्रदर्शन कर रहा है। भारत ‘श्री अन्न का दुनिया में सबसे बड़ा उत्पादक और दूसरा सबसे बड़ा निर्यातक देश है। भारत को मोटे अनाज का ग्लोबल हब/ Global Hub बनाने की दिशा में हैदराबाद में इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मिलेट रिसर्च स्थापित करना एक बहुत बड़ा कदम है ।

वही खाद्य और पोषण सुरक्षा का प्रयास जारी रखते हुए सरकार पीएम गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत 1 जनवरी, 2023 से अगले एक वर्ष के लिए सभी अंत्योदय और प्राथमिकता वाले परिवारों के लोगों को मुफ्त अनाज की आपूर्ति करेगी । गरीब कल्याण, नरेन्द्र मोदी की सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता में से एक रहा है | बजट ने लगभग 2 लाख करोड़ रुपये की लागत से सभी अंत्योदय और प्राथमिकता वाले परिवारों को मुफ्त खाद्यान्न की घोषणा करके गरीब कल्याण के लिए नरेंद्र मोदी सरकार की प्रतिबद्धता को और मजबूत किया है ।

2 लाख रुपए की समस्त लागत केन्द्र सरकार द्वारा वहन की जाएगी । कोविड महामारी के 28 महीनों के दौरान 80 करोड़ से अधिक लाभार्थियों को मुफ्त खाद्यान्न की आपूर्ति की गई । पशुपालन, डेयरी और मत्स्य पालन क्षेत्र पर ध्यान देने के साथ कृषि ऋण लक्ष्य को बढ़ाकर 20 लाख करोड़ रुपये किया गया है जो कि वित्त वर्ष 2022 में 16.5 लाख करोड़ था ।

मत्स्य पालन क्षेत्र में 6000 करोड़ रुपये के फंड से पीएम मत्स्य संपदा योजना मछुआरे और मछली विक्रेताओं को, माइक्रो और स्मॉल उद्यमियों की तरह सशक्त बनायेगी ।

सभी पात्र किसानों को पीएम किसान सम्मान निधि का लाभ मिल रहा है।

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए बजट (कुल ग्रामीण एवं शहरी) 48,000 करोड़ रुपये से बढ़ाकर 79,590 करोड़ कर दिया गया है। पीएम आवास योजना में 66 प्रतिशत की बढ़ोतरी यह दिखाता है कि श्री नरेंद्र मोदी जी की सरकार गरीबों के लिए कितनी संवेदनशील है ।

घरों के निर्माण से ग्रामीण श्रमिकों के लिए रोजगार के अधिक अवसर उपलब्ध होंगे । जल जीवन मिशन के अन्तर्गत कुल बजट 60,000 करोड़ रुपये से बढ़ाकर 70,000 करोड़ रुपए कर दिया गया है । पूर्वोत्तर क्षेत्र के विकास के लिए वित्त वर्ष 23 के 2,800 लाख करोड़ रुपये के बजट को बढ़ाकर 2023-24 के बजट में कुल व्यय में इसे दोगुना से अधिक 5,892 लाख करोड़ रुपये कर दिया गया है। लद्दाख से 13 गीगावॉट नवीकरणीय ऊर्जा की निकास और ग्रिड एकीकरण के लिए अंतर्राज्यीय ट्रांसमिशन सिस्टम का निर्माण किया जाएगा। कर्नाटक के सूखा संवेदनशील मध्य क्षेत्र में, स्थायी सूक्ष्म सिंचाई करने और पीने के पानी के लिए सतही टैंकों को भरने के लिए ऊपरी भद्रा परियोजना को 5,300 करोड़ रुपये की केन्द्रीय सहायता दी जाएगी ।वहीं पिछड़े आदिवासी समूहों की सामाजिक आर्थिक स्थिति में सुधार के लिए PM-PVTG (PM Particularly Vulnerable Tribal Groups विशेष रूप से कमजोर जनजातीय समूह) विकास मिशन शुरू किये जाने का निर्णय नरेन्द्र मोद की सरकार की आदिवासी समुदाय के विकास के प्रति गंभीरता को दिखाता है। इस योजना के लिए लगभग 15,000 करोड़ रुपये का कोष बनाया गया है जिससे PVTG बस्तियों को बुनियादी सुविधाएं दी जाएंगी । बच्चों और किशोरों के लिए राष्ट्रीय डिजिटल पुस्तकालय स्थापित किया जाना और 740 एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालयों के लिए अतिरिक्त 38,800 शिक्षकों और सपोर्ट स्टाफ नियुक्ति किये जाने का निर्णय एक स्वागत योग्य कदम है। 2047 तक एनीमिया को दूर करने का मिशन शुरू किया जाएगा। इसके लिए प्रभावित आदिवासी क्षेत्रों में 0-40 वर्ष आयु वर्ग के 7 करोड़ लोगों की स्क्रीनिंग भी की गई है। तथा देश में स्थापित 157 मेडिकल कॉलेज के 157 नये नर्सिंग कॉलेज भी खोले जाएंगे।

म नरेन्द्र मोदी की सरकार द्वारा महिला सम्मान विकास पत्र जारी करने का निर्णय भी स्वागत योग्य कदम हैं । इसमें महिलाओं को अब 2 लाख रुपये की बचत पर सालाना 7.5 प्रतिशत ब्याज मिलेगा । वरिष्ठ नागरिकों के लिए सेविंग अकाउंट में रखी जाने वाली रकम की सीमा को भी 4.5 लाख रुपये से बढ़ाकर 9 लाख रुपया करने का निर्णय भी एक अच्छी पहल है। साथ ही वरिष्ठ नागरिक बचत योजना की लिमिट को भी 15 लाख रुपये से बढ़ाकर 30 लाख रुपये कर दिया गया है। ये योजनाएं महिला सशक्तिकरण और वरिष्ठ नागरिकों के कल्याण की दिशा में मील का पत्थर साबित होंगी ।

नई सहकारी समितियों को 15 प्रतिशत कॉरपोरेट टैक्स लाभ प्रदान करने की योजना है।

प्राथमिक कृषि ऋण समितियों द्वारा नकद में जमा और ऋण के लिए प्रति सदस्य 2 लाख रुपये की सीमा तय की गई है। सहकारी समितियों के लिए नकद निकासी पर कर कटौती के लिए 3 करोड़ रुपये की

सीमा तय की गई है।

MSME को 9,000 करोड़ रुपये की क्रेडिट गारंटी दी जाएगी। इससे उन्हें 2 लाख करोड़ रुपये का कोलेटरल फ्री क्रेडिट भी मिल सकेगा । यह घरेलू अर्थव्यवस्था का एक नई मजबूती देगी और इससे रोजगार को भी बढ़ावा मिलेगा । कोविड अवधि के दौरान जो MSME कॉन्ट्रैक्ट को पूरा नहीं कर पाए उनके सुरक्षा बांड की जब्त की गई राशि का 95 प्रतिशत भाग सरकार द्वारा वापस किया जाएगा ।

युवाओं के सपने को उड़ान देने के लिए पीएम कौशल विकास योजना 4.0 की घोषणा सर्वथा स्वागत योग्य कदम है। इसके तहत देश भर में 40 स्किल इंडिया सेंटर स्थापित किए जाएंगे जो युवाओं के कौशल में और निखार लायेगा और उन्हें आगे बढ़ने का अवसर प्रदान करेगा । तीन साल में 47 लाख युवाओं को वजीफा सहायता प्रदान करने के लिए अखिल भारतीय राष्ट्रीय शिक्षुता प्रोत्साहन योजना के तहत प्रत्यक्ष लाभ हस्तांतरण शुरू किया जाएगा।

बजट में विभिन्न इंजीनियरिंग कॉलेजों में देश भर में 100 5जी लैब खोलने की घोषणा की गई है ।

आपकों बता दें वर्ष 2023-24 का आम बजट ग्रीन ग्रोथ के लक्ष्य का आधार है। नेशनल हाइड्रोजन मिशन के लिए 19,700 करोड़ रुपया आवंटित किया गया है। सरकार का वर्ष 2030 तक 50 लाख टन ग्रीन हाइड्रोजन उत्पादन का लक्ष्य रखा गया है। एनर्जी ट्रांजिशन के लिए 35,000 करोड़ रुपये का फंड दिया गया है ।

देश में इलेक्ट्रिक व्हीकल को बढ़ावा देने के लिए फेम 2 स्कीम का बजट वर्ष 2022- 23 में 2908 करोड़ बढ़ाकर वर्ष 2023-24 के लिए 5172 करोड़ रुपये किया गया है।

सरकार के द्वारा 2070 तक नेट जीरो कार्बन उत्सर्जन का लक्ष्य प्राप्त करने की दिशा उपरोक्त प्रयास मील के पत्थर साबित होंगे ।।

पिछले 8 सालों में हमारी सरकार ने लास्ट माइल कनेक्टिविटी पर काफी जोर दिया है । उसी को जारी रखते हुए, पोर्टों के साथ कोयला, कॉटन, उर्वरक और खाद्यान्न क्षेत्रों की अंतिम और पहली मील कनेक्टिविटी के लिए 100 महत्वपूर्ण परिवहन बुनियादी ढांचा परियोजनाओं को 75,000 करोड़ रुपये निवेश से प्राथमिकता पर लिया जाएगा

रीजनल कनेक्टिविटी को बढ़ावा देने के लिए 50 नए एयरपोर्ट / हेलीपैड / वाटर एरोड्रम / एडवांस्ड लैंडिंग ग्राउंड का विकास किया जाएगा तथा सरकार शहरी बुनियादी ढांचा विकास के लिए हर साल 10 हजार करोड़ रुपये खर्च करेगी। यह टियर 2 और 3 शहरों में इन्फ्रास्ट्रक्चर को और मजबूती प्रदान करेगा ।

50 पर्यटन स्थलों की पहचान की जाएगी। घरेलू और अंतर्राष्ट्रीय पर्यटन को संपूर्ण पैकेज के रूप में विकसित किया जाएगा ।

वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट और हैंडीक्राफ्ट उत्पाद को बढ़ावा दिया जाएगा । जैव विविधता, कार्बन स्टॉक्स, इको टूरिज्म के अवसरों और स्थानीय समुदाय की आय बढ़ाने के लिए अगले तीन वर्षों में अमृत धरोहर योजना लागू की जाएगी ।

10,000 करोड़ रुपये के कुल निवेश पर सर्कुलर अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देने के लिए गोवर्धन योजना के तहत 500 नए ‘वेस्ट-टू-वेल्थ’ प्लांट स्थापित किए जाएंगे । उन्होंने कहा कि दुनिया की निगाहें भारत पर हैं क्योंकि हमारा देश जी-20 की अध्यक्षता कर रहा है और यह बजट भारत की विकास गाथा को जारी रखने और विश्व व्यवस्था में भारत की भूमिका को मजबूत करने का एक अनूठा अवसर प्रदान करता है ।

एक वैश्विक महामारी और यूक्रेन और रूस के बीच चल रहे अन्तर्राष्ट्रीय संघर्ष के बाद भी, वर्ष 2023-24 के लिए भारत की विकास दर 7 प्रतिशत आंकी गई है, जो सभी प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं में सबसे अधिक है ।

इसके अलावा, देश में प्रति व्यक्ति आय 2014 से दोगुनी हो गई है, जो 2014 के बाद किए गए प्रभावी उपायों की सफलता को साबित करती है ।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने इस बजट के माध्यम से पुरानी टैक्स व्यवस्था को खत्म करते हुए मध्यम वर्ग के नौकरीपेशा लोगों को ऐतिहासिक तोहफा दिया है । अब 7 लाख रुपये के सालाना आय पर कोई टैक्स नहीं देना होगा । साथ ही टैक्स स्लैब को भी घटाकर 5 कर दिया गया है।

बजट में फिस्कल डेफिसिट (कुल व्यय और कुल राजस्व के बीच के अंतर) को 2025- 26 तक जीडीपी के 4.5 प्रतिशत से नीचे लाने की मोदी सरकार की मंशा को भी दोहराया गया है 5 करोड़ रुपये से अधिक की आय पर उच्चतम अधिभार (Surcharge) दर को 37 प्रतिशत  से घटाकर 25 प्रतिशत  किया गया है।

गैर-सरकारी कर्मचारियों के लिए सेवानिवृत्ति पर Leave encashment पर टैक्स छूट की सीमा वर्ष 2002 से 3 लाख रुपये थी।  जो कि इस बजट में इसकी सीमा बढ़ाकर 25 लाख रुपये कर दी गई है।

प्रेस वार्ता के दौरान भाजपा के जिला अध्यक्ष गोपाल शर्मा,वरिष्ठ नेता अजय गौड,विजय पाल खटाणा सहित अन्य बीजेपी नेता उपस्थित रहे।

Share This Article
Facebook Twitter Copy Link Print
ByDeepak Sharma
Follow:
इस न्यूज़ पोर्टल अतुल्यलोकतंत्र न्यूज़ .कॉम का आरम्भ 2015 में हुआ था। इसके मुख्य संपादक पत्रकार दीपक शर्मा हैं ,उन्होंने अपने समाचार पत्र अतुल्यलोकतंत्र को भी 2016 फ़रवरी में आरम्भ किया था। भारत सरकार के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय से इस नाम को मान्यता जनवरी 2016 में ही मिल गई थी ।
Previous Article प्रशासन का उद्देश्य हरेक दिव्यांगजन का बना हो यूडीआईडी कार्ड : ADC हितेश कुमार
Next Article साउथ अफ्रीका के सांसद डेलीगेट ने किया स्मार्ट सिटी फरीदाबाद का दौरा : डीसी एवं सीईओ स्मार्ट सिटी विक्रम सिंह
Leave a Comment Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

vidyasagar international school
vidyasagar international school

Haryana News (हरियाणा न्यूज़)

Quick resolution of public problems is the priority of the administration: DC Ayush Sinha
आमजन की समस्याओं का त्वरित समाधान प्रशासन की प्राथमिकता : डीसी आयुष सिन्हा
Faridabad
Citizens should remove encroachment on government land as soon as possible, otherwise auction process will be initiated: Dhirendra Khadagta
सरकारी जमीन पर अतिक्रमण नागरिक जल्द से जल्द हटायें नहीं तो होगी नीलामी की प्रक्रिया : धीरेंद्र खड़गटा 
Faridabad
Cyber ​​Crime Police Station busted a gang involved in fraud by making nude videos using fake SIM cards.
फर्जी सिम जरिए न्यूड वीडियो बनाकर ठगी करने वाले गिरोह का साइबर क्राइम थाना पुलिस ने किया भंडाफोड
हरियाणा
Training of officers for Census 2027 begins, training was organised at the corporation headquarters.
जनगणना 2027 को लेकर अधिकारियों का प्रशिक्षण शुरू, निगम मुख्यालय में आयोजित की गई ट्रेनिंग
Faridabad
Legal action will be taken against those involved in illegal mining: Satbir Mann
अवैध खनन करने वालों पर होगी कानूनी कार्रवाई : सतबीर मान
Faridabad

आज की खोज खबर (Search Top News)

Top Atulya loktantra News

Bhagwat said – I will resign if the Sangh asks me to: Any Hindu can become the RSS chief.
भागवत बोले- संघ कहे तो पद छोड़ दूंगा, कोई भी हिंदू RSS प्रमुख बन सकता है
22.5k Views
RSS's Lucknow headquarters was the target of terrorists.
आतंकियों के निशाने पर था RSS का लखनऊ हेडक्वार्टर
22.4k Views
Congress MP says RSS and Al-Qaeda are similar: Khera asked, "Why should we learn from Godse's organization?"
कांग्रेस सांसद बोले- RSS–अलकायदा एक जैसे, खेड़ा ने कहा- गोडसे के संगठन से क्यों सीखें
22.2k Views
Controversy erupts over comedian Kunal Kamra's T-shirt, which features a dog and the RSS-like wording.
कॉमेडियन कुणाल कामरा की टी-शर्ट पर विवाद, कुत्ते के साथ RSS जैसा शब्द लिखा
22.2k Views
Rahul said, "The RSS and BJP are trying to sell the country to a few businessmen."
राहुल बोले-RSS-BJP कुछ बिजनसमैन के हाथों देश बेचना चाह रही
22.2k Views
If someone dies in an attack by stray dogs, the dog feeders are responsible.
आवारा कुत्तों के हमले में मौत तो डॉग फीडर्स जिम्मेदार
22.1k Views
Bhagwat said, "The RSS has not changed; it is simply revealing its true nature over time."
भागवत बोले- RSS बदला नहीं है, समय के साथ अपने स्वरूप सामने ला रहा
22.1k Views
Bhagwat said, "The RSS does not control the BJP: It is wrong to view the Sangh from the party's perspective."
भागवत बोले- भाजपा को RSS कंट्रोल नहीं करता, संघ को पार्टी के नजरिए से देखना गलत
22.1k Views
Rules to be made for feeding dogs on government campuses
सरकारी कैम्पस में कुत्तों को खाना खिलाने के नियम बनेंगे
19.6k Views
RSS की सभा में पहली कतार में BJP अध्यक्ष
19.4k Views

India Top News (इंडिया न्यूज़)

The blood of the poor is not water, we will go to the Supreme Court: Rajesh Khatana
गरीब का खून पानी नहीं है, सुप्रीम कोर्ट तक जाएंगे : राजेश खटाना
1.2k Views
Maha Panchayat will be held in Anangpur on 13th, leaders from across the country will participate: Vijay Pratap
13 तारीख को अनंगपुर में होगी महा पंचायत, देशभर के नेता करेंगे शिरकत : विजय प्रताप
1.2k Views
The state witnessed all-round development during the tenure of BJP: Moolchand Sharma
भाजपा के कार्यकाल में प्रदेश का हुआ चंहुमुखी विकास : मूलचंद शर्मा
1.1k Views
IAS Dhirendra Khadgata took charge of Municipal Commissioner Faridabad
आईएएस धीरेंद्र खडगटा ने संभाला निगम कमिश्नर फरीदाबाद का चार्ज
1k Views
Cashless treatment of road accident victims up to ₹1.5 lakh
सड़क हादसे के घायलों का ₹1.5 लाख तक कैशलेस इलाज
1k Views

लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज़

Traffic police take strict action, issue 56,220 challans in March
Faridabad

ट्रैफिक पुलिस की सख्त कार्रवाई, मार्च में किये 56,220 चालान

179 Views
18 hours ago
Government committed to buy every grain of farmer's crop: Amit Agarwal
Faridabad

सरकार किसान की फसल का एक-एक दाना खरीदने के लिए प्रतिबद्ध : अमित अग्रवाल

76 Views
18 hours ago
State fire department employees to go on a two-day statewide strike on April 9-10
Faridabad

प्रदेश के फायर विभाग के कर्मचारी 9-10 अप्रैल को करेंगे दो दिवसीय राज्यव्यापी हड़ताल

81 Views
18 hours ago
Faridabad student Riya Sharma won the first place in the drawing competition at the grand finale of the TV reality show held in Chandigarh.
Faridabad

फरीदाबाद की छात्रा रिया शर्मा ने चंडीगढ़ में आयोजित टी वी रियलिटी शो के ग्रैंड फीनाले में ड्रॉइंग कॉम्पिटिशन में पहला स्थान हासिल कर मारी बाजी

222 Views
19 hours ago
A grand resolution to express gratitude towards development in Faridabad. Vikasit Faridabad Thank You Rally will be held on 4th April.
Faridabad

फरीदाबाद में विकास के प्रति आभार का महासंकल्प 4 अप्रैल को होगी विकसित फरीदाबाद धन्यवाद रैली

96 Views
2 days ago
Strict action taken against LPG black marketing, nine FIRs registered, 56 cylinders seized
Faridabad

एलपीजी की कालाबाजारी पर सख्त कार्रवाई, नौ एफआईआर दर्ज, 56 सिलेंडर पकड़े गए

106 Views
2 days ago
All drivers should strictly follow the timings and routes: Jaibir Singh
Faridabad

सभी वाहन चालक समय और एवं मार्गाे का सख्ती से करें पालन : जयबीर सिंह

80 Views
2 days ago
Crime Branch Palwal tightens noose on half a dozen accused in case of attack and vandalism after entering company premises
Faridabad

कंपनी परिसर में घुसकर हमला तथा तोड़फोड़ मामले में क्राइम ब्रांच पलवल ने आधा दर्जन आरोपियों पर कसा शिकंजा

92 Views
2 days ago

राज्य ताजा खबर

vidyasagar international school
vidyasagar international school

Vichar

The journey from desire to experience; when did man first feel a stirring within himself?
इच्छा से अनुभव तक की यात्रा ; मनुष्य ने कब पहली बार अपने भीतर कुछ हलचल महसूस की !
विचार
If the government connects the world-famous Shri Naina Devi Temple and Baba Balak Nath Temple, Deotsidh, with helicopter taxis, tourism will be boosted: Mahendra Chhah
विश्व प्रसिद्ध मंदिर श्री नैना देवी जी व बाबा बालक नाथ मंदिर दियोटसिद्ध को हैलीटैक्सी से जोड़े सरकार तो पर्यटन को लगेंगे चार चाँद:महेंद्र छाह
विचार
The Aravalli range will not be saved this way: Gyanendra Rawat
ऐसे तो नहीं बचेगी अरावली : ज्ञानेन्द्र रावत
विचार
The path of nationalism and education
राष्ट्र-धर्म और शिक्षा का पथ
विचार
डॉ. हेमलता शर्मा
संस्कारहीन समाज का निर्माण करता सोशल मीडिया
विचार

National News

Appeal to Prime Minister Modi for the demand of Guru Govind Singh National Sports University in Balhsina district Bilaspur, Himachal
हिमाचल के बल्हसीना जिला बिलासपुर में गुरु गोविन्द सिंह राष्ट्रीय खेल विश्वविद्यालय की माँग हेतू प्रधानमंत्री मोदी से गुहार
4 days ago
IndiGo flight makes emergency landing in Delhi after engine failure
इंडिगो फ्लाइट का इंजन फेल, दिल्ली में इमरजेंसी लैंडिंग
5 days ago
Former Raymond chairman Vijaypat Singhania passes away; son Gautam Singhania performs the last rites
रेमंड के पूर्व चेयरमैन विजयपत सिंघानिया का निधन, बेटे गौतम सिंघानिया ने मुखाग्नि दी
4 days ago
Shabir Ahmed Lone, a LeT affiliate, arrested in Delhi
लश्कर-ए-तैयबा से जुड़ा शब्बीर अहमद लोन दिल्ली में अरेस्ट
3 days ago
Fake lockdown notice goes viral amid Iran war: PDF shared on social media turns out to be 'April Fool'
ईरान युद्ध के बीच लॉकडाउन का फेक नोटिस वायरल, सोशल मीडिया पर शेयर पीडीएफ खोलने पर ‘April Fool’ निकला
19 hours ago
Follow US
  • About
  • Contact
  • Advertise With Us
  • Privacy policy
  • Disclaimer
  • Fact-Checking Policy
Play
Play
Play
Twitter Follow
Youtube Subscribe
Welcome Back!

Sign in to your account