फरीदाबाद पुलिस द्वारा लड़ाई झगड़ा करने वाले आरोपियों पर लगातार कार्यवाही की जा रही है, इसी क्रम में पुलिस चौकी सेक्टर 7 की टीम ने एक लड़ाई झगड़े के मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि राजाराम मौर्या निवासी इन्द्रा कॉलोनी फरीदाबाद के साथ 22 जुलाई की रात को बंटी, सुनील व जगबीर वासियान इन्द्रा कॉलोनी फरीदाबाद ने मारपीट की थी, जिस पर थाना सेक्टर 8 में अभियोग पंजीकृत किया गया।
उन्होंने आगे बताया कि पुलिस चौकी सेक्टर 7 की टीम ने कार्रवाई करते हुए बंटी, सुनील व जगबीर वासियान इन्द्रा कॉलोनी फरीदाबाद को गिरफ्तार कर अदालत में पेश कर जेल भेज दिया है।


