फरीदाबाद। अपराध शाखा सेक्टर-48 की टीम ने कार्रवाही करते हुए 280 ग्राम गांजा सहित अपराध शाखा एवीटीएस सिकरोना की टीम ने 450 ग्राम गांजा सहित व अपराध शाखा बॉर्डर ने 4.09 ग्राम स्मैक सहित 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि 18 नवंबर को अपराध शाखा सेक्टर 48 की टीम ने अपने गुप्त सूत्रों की सूचना के आधार पर कार्रवाही करते हुए दीपक निवासी गदपुरी पलवल को 280 ग्राम गांजा सहित बडखल रोड के पास से, अपराध शाखा एवीटीएस सिकरोना की टीम ने नीतीश सिंह निवासी सेक्टर 56 फरीदाबाद को 450 ग्राम गांजा सहित सेक्टर 56 के पास से व अपराध शाखा बॉर्डर ने अमन भाटिया निवासी एनआईटी फरीदाबाद को दुर्गा बिल्डर के पास से 4.09 ग्राम स्मैक सहित काबू किया है। जिनके विरुद्ध संबंधित थानों मे एनडीपीएस की धाराओं के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया।
अलग-अलग मामलों में अवैध नशा बेचने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार
इस न्यूज़ पोर्टल अतुल्यलोकतंत्र न्यूज़ .कॉम का आरम्भ 2015 में हुआ था। इसके मुख्य संपादक पत्रकार दीपक शर्मा हैं ,उन्होंने अपने समाचार पत्र अतुल्यलोकतंत्र को भी 2016 फ़रवरी में आरम्भ किया था। भारत सरकार के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय से इस नाम को मान्यता जनवरी 2016 में ही मिल गई थी ।


