फरीदाबाद, 10 मई। सीटीएम अमित मान ने कहा कि ऑनलाइन पोर्टल पर आई सीएम विंडो और अन्य शिकायतों का समय अनुसार निपटारा करें। उन्होंने कहा कि सभी विभागों के जिला एचओडी ऑनलाइन प्लेटफार्म प्रणाली को अपडेट रखें। सीटीएम अमित मान ने आज बुधवार को सेक्टर-12, लघु सचिवालय के बैठक कक्ष में विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ सीएम विंडो, सरल पोर्टल और सीपी ग्राम पोर्टल पर प्राप्त हुई शिकायतों के निपटान की समीक्षा बैठक कर विभाग वार मॉनिटरिंग कर रही थी। उन्होंने कहा कि सीएम विंडो, सरल पोर्टल और सीपी ग्राम पर आई शिकायतों का समाधान नियमित रूप से जल्द से जल्द करें। एडीसी ने कहा कि सभी विभागों के उनके विभाग से संबंधित जिला अधिकारी सीएम विंडो, सरल पोर्टल और सीपी ग्राम सहित अन्य प्राप्त हुई शिकायतों का गंभीरता के साथ निर्धारित समय पर डेलीबेसिज निपटारा करना सुनिश्चित करें।
ऑनलाइन पोर्टल पर आई सीएम विंडो और अन्य शिकायतों का समय अनुसार करें निपटारा: सीटीएम अमित मान
इस न्यूज़ पोर्टल अतुल्यलोकतंत्र न्यूज़ .कॉम का आरम्भ 2015 में हुआ था। इसके मुख्य संपादक पत्रकार दीपक शर्मा हैं ,उन्होंने अपने समाचार पत्र अतुल्यलोकतंत्र को भी 2016 फ़रवरी में आरम्भ किया था। भारत सरकार के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय से इस नाम को मान्यता जनवरी 2016 में ही मिल गई थी ।
Leave a Comment
Leave a Comment


