Faridabad (अतुल्य लोकतंत्र ): उपायुक्त फरीदाबाद के दिशा निर्देशानुसार सीटीआर प्रशिक्षण केंद्र में आपदा मित्र का 12 दिवसीय कोर्स चल रहा है जिसमें चीफ वार्डन सिविल डिफेंस व विषय विशेषज्ञ आपदा प्रबंधन डॉ एमपी सिंह ने पहले सेशन में बादलों का फटना बिजली का गिरना तथा बिजली का कड़कना के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी दूसरे शासन में डॉ प्रिया चौधरी ने डेंगू तपेदिक मलेरिया हैजा तथा जल जनित बीमारियों के बारे में विस्तार से बताया बाद के सभी सेशनो में डॉ एमपी सिंह ने मानवीय आपदाओं के बारे में प्रशिक्षण देकर पूर्व अभ्यास कराया जिसमें 50 पुलिसकर्मी तथा 75 आपदा मित्र के स्वयंसेवक और फैकल्टी मेंबरों ने भाग लिया ।
इस पूर्वाभ्यास में सड़क का प्रयोग करते समय किस प्रकार से मानव मानव का दुश्मन होता है और किस प्रकार से अपनी रक्षा सुरक्षा करते हुए अन्य लोगों की रक्षा सुरक्षा की जाती है आपसी मतभेद और गुस्से में अधिकतर लोग तलवार बंदूक लाठी पत्थर आदि का प्रयोग करते हैं तथा लोगों को घायल कर देते हैं ऐसी स्थिति में स्थिति पर कैसे काबू पाएं और शांति व्यवस्था कैसे बनाए रखें उक्त सभी पर प्रैक्टिकल भी कराया तथा यातायात के नियमों की पालना करने की हिदायत दी डॉ एमपी सिंह ने सड़क दुर्घटनाओं और जनहानि को रोकने के उद्देश्य से यातायात जागरूकता और जन सुरक्षा अभियान चलाया जिसमें आपदा मित्र के सभी स्वयंसेवकों की टीम गठित करके सड़क पर ले जाया गया और उनको रेड लाइट के बारे में पूरी जानकारी दी फुटपाथ का प्रयोग करना सिखाया हेलमेट और सीट के बिना होने वाली सड़क दुर्घटनाओं के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी और कहा कि हमारी छोटी सी लापरवाही से हम बड़ी दुर्घटना का शिकार हो सकते हैं इसलिए हमें यातायात के नियमों की मन से पालना करनी चाहिए उक्त कार्यक्रम में नेहा सोनी की अहम भूमिका रही ।


