फरीदाबाद, 17 मार्च (हि.स.)। क्राइम ब्रांच सेक्टर-65 ने गांजा तस्करी पर लगाम लगाते हुए दो आरोपियो को फरीदाबाद में अलग अलग स्थान से गांजा सहित काबू करने में कामयाबी हासिल कि है। आरोपियों कि पहंचान विनोद कुमार और राजू कुमार निवासी गांव सीतारामपुर जिला बेगूसराय बिहार के रुप में हुई है। पूछताछ में आरोपियो ने बताया कि वह मजदूरी करते है जो अधिक पैसे कमाने के चक्कर में बेगूसराय से किसी अनजान व्यक्ति से खरीद कर लाए थे। आरोपी पिछले 1 महिने से गांजा तस्करी का काम करते है। उन्होने बताया कि वे अपने गांव बिहार गये हुए थे वहा से पैसे कमाने के चक्कर में गांजा लेकर आए थे। क्राइम ब्रांच प्रभरी ने बताया कि गांजा तस्करी की क्राइम ब्रांच टीम को सूचना मिली जिस सूचना पर कार्रवाई करते हुए आरोपी राजू कुमार को थाना सेक्टर-17 फरीदाबाद से 3 किलो 62 ग्राम गांजा और आरोपी विनोद को सेक्टर-7 फरीदाबाद से 3 किलो 72 ग्राम गांजा सहित काबू करने में कामयाबी हासिल कि है। आरोपियो से 6 किलो 134 ग्राम गांजा मौका से बरामद कर थाना सेक्टर-17 और थाना सेक्टर-7 में अवैध नशा तस्करी की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को आज अदालत में पेश कर जेल भेज दिया है।
नशा तस्करी के दो अलग अलग मामलों में दो आरोपियो को किया गिरफ्तार, दोनों आरोपियो से 6 किलो 134 ग्रांम गांजा बरामद
इस न्यूज़ पोर्टल अतुल्यलोकतंत्र न्यूज़ .कॉम का आरम्भ 2015 में हुआ था। इसके मुख्य संपादक पत्रकार दीपक शर्मा हैं ,उन्होंने अपने समाचार पत्र अतुल्यलोकतंत्र को भी 2016 फ़रवरी में आरम्भ किया था। भारत सरकार के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय से इस नाम को मान्यता जनवरी 2016 में ही मिल गई थी ।
Leave a Comment
Leave a Comment


