फरीदाबाद, 10 नवम्बर । खजानी वूमैनस वोकेशनल इस्ट्ीटयूट एनआईटी में दो दिवसीय दिपावली उत्सव का डायरेक्टर संजय चौधरी ने फीता काटकर शुभारंभ किया। इस मौके पर छात्राओं ने फूलों से संस्थान को सजाया और रंगोली बनाई। दो दिवसीय उत्सव में छात्राओं ने दीपावली पर बने सामान के स्टॉल लगाए जिसकी काफी बिक्री हुई। इस अवसर पर संजय चौधरी ने छात्राओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि दीपावली खुशियों का त्यौहार है और हम सभी को इस दिन कामना करनी चाहिए यह त्यौहार सभी के जीवन को खुशियों से भर दे। उन्होनें कहा कि मर्यादा पुरूषोत्तम श्रीराम के पदचिन्ह्रो पर चलते हुए हमें बुराई का खत्मा करना है और समाज की भलाई के लिए काम करने रहते रहना है। संजय चौधरी ने कहा कि खंजानी संस्थान छात्राओं के उत्थान और समाज की भलाई के लिए सदैव तत्पर रहता है।
खजानी वूमैनस वोकेशनल इंस्टीट्यूट में दो दिवसीय दिपावली उत्सव का आयोजन
इस न्यूज़ पोर्टल अतुल्यलोकतंत्र न्यूज़ .कॉम का आरम्भ 2015 में हुआ था। इसके मुख्य संपादक पत्रकार दीपक शर्मा हैं ,उन्होंने अपने समाचार पत्र अतुल्यलोकतंत्र को भी 2016 फ़रवरी में आरम्भ किया था। भारत सरकार के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय से इस नाम को मान्यता जनवरी 2016 में ही मिल गई थी ।
Leave a Comment
Leave a Comment


