फरीदाबाद, 01 जनवरी। केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी गरीबों के दर्द और पीड़ा को समझते और जानते है कि निदान कैसे होगा।
आज लोग मोदी जी की गारंटी पर विश्वास रखते है। भारत सरकार के भारी उद्योग और ऊर्जा विभाग के केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर और विधायक नरेंद्र गुप्ता आज नववर्ष के दिन सेक्टर-15 के सामुदायिक भवन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गारंटी वाले विकसित भारत संकल्प यात्रा रथ का गर्मजोशी से स्वागत कर प्रधानमन्त्री नरेन्द्र भाई मोदी और मुख्यमंत्री मनोहर लाल का आभार व्यक्त कर उपस्थित लोगों को सम्बोधित कर रहे थे।
केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने सर्वप्रथम शहरवासियों के लिए नव वर्ष मंगलमय रहे ऐसी कामना के साथ नववर्ष की शुभकामनाएं दी।
उन्होंने कहाकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने क्रांतिकारी और स्वतंत्रता सेनानी भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर झारखंड के खूँटी में स्थित उनके ग्राम उलिहातू से ‘विकसित भारत संकल्प यात्रा’ की शुरुआत की और यह गारंटी वाली गाड़ी आगामी 25 जनवरी तक देश के हर शहर, गांव, कस्बे और बस्तियों में जाएगी।


