फरीदाबाद लोकसभा क्षेत्र में पार्टी को मजबूत करने का काम करूंगा : ओपी वर्मा

फरीदाबाद लोकसभा क्षेत्र में पार्टी को मजबूत करने का काम करूंगा : ओपी वर्मा
फरीदाबाद लोकसभा क्षेत्र में पार्टी को मजबूत करने का काम करूंगा : ओपी वर्मा

फरीदाबाद, 26 मई। आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता ओपी वर्मा को पार्टी ने बड़ी जिम्मेदारी देते हुए फरीदाबाद लोकसभा क्षेत्र का उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। उनकी यह नियुक्ति पार्टी के नेशनल जनरल सेक्रेटरी आर्गेनाजेशन डा. संदीप पाठक द्वारा की गई है।

अपनी नियुक्ति पर ओपी वर्मा ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, नवनियुक्त प्रदेशाध्यक्ष डा. सुशील कुमार गुप्ता,वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष अनुराग ढांडा,प्रदेश उपाध्यक्ष चित्रा सरवाला, बलबीर सिंह सैनी व केंपैन कमेटी के चेयरमैन डा. अशोक तंवर का धन्यवाद दिया। वरिष्ठ आप नेता ओपी वर्मा  काफी समय से जनता के मुद्दों को लेकर आवाज उठा रहे थे। फरीदाबाद की हर कॉलोनियों में जा जाकर उन्होंने जनसंपर्क अभियान भी चलाया हुआ है। ओपी वर्मा फरीदाबाद नगर निगम  में मेयर चुनाव की तैयारियों में लगे हुए थे। अब पार्टी ने उनकी मेहनत को देखते हए उनके कद को बढ़ा दिया है और फरीदाबाद लोकसभा क्षेत्र में उपाध्यक्ष की बड़ी जिम्मेदारी दी है।

 

Deepak Sharma
इस न्यूज़ पोर्टल अतुल्यलोकतंत्र न्यूज़ .कॉम का आरम्भ 2015 में हुआ था। इसके मुख्य संपादक पत्रकार दीपक शर्मा हैं ,उन्होंने अपने समाचार पत्र अतुल्यलोकतंत्र को भी 2016 फ़रवरी में आरम्भ किया था। भारत सरकार के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय से इस नाम को मान्यता जनवरी 2016 में ही मिल गई थी । आज के वक्त की आवाज सोशल मीडिया के महत्व को समझते हुए ही ऑनलाईन न्यूज़ वेब चैनल/पोर्टल को उन्होंने आरंभ किया। दीपक कुमार शर्मा की शैक्षणिक योग्यता B. A,(राजनीति शास्त्र),MBA (मार्किटिंग), एवं वे मानव अधिकार (Human Rights) से भी स्नातकोत्तर हैं। दीपक शर्मा लेखन के क्षेत्र में कई वर्षों से सक्रिय हैं। लेखन के साथ साथ वे समाजसेवा व राजनीति में भी सक्रिय रहे। मौजूदा समय में वे सिर्फ पत्रकारिता व समाजसेवी के तौर पर कार्य कर रहे हैं। अतुल्यलोकतंत्र मीडिया का मुख्य उद्देश्य राष्ट्रीय सरोकारों से परिपूर्ण पत्रकारिता है व उस दिशा में यह मीडिया हाउस कार्य कर रहा है। वैसे भविष्य को लेकर अतुल्यलोकतंत्र की कई योजनाएं हैं।

Atulya Loktantra Video