फरीदाबाद। हरियाणा राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद आशिमा सांगवान ने बताया कि हरियाणा राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत प्रदेश भर में 57, 570 और फरीदाबाद जिले भर में 11000 महिला स्वयं सहायता समूह सदस्य जुड़े हैं। आगामी 19 अगस्त, 2023 को पानीपत के श्री गुरु तेग बहादुर मैदान में तीज उत्सव भव्य तरीके से आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे। कार्यक्रम के दौरान प्रदेश की उन 101 महिलाओं को सम्मानित किया जाएगा जिन्होंने विभिन्न क्षेत्रों में नाम कमाया है।
फरीदाबाद जिले में अच्छा काम करने वाले तीन महिला स्वयं सहायता समूहों को इस बार चुना गया है, जिन्हें तीज पर्व पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम में मुख्यमंत्री की ओर से सम्मानित किया जाएगा। उन्होने बताया कि प्रदेश के हर जिले से तीन स्वयं सहायता समूहों को सम्मानित करने के लिए चुना गया है।


