राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय एन आई टी तीन फरीदाबाद की जूनियर रेड क्रॉस और सेंट जॉन एम्बुलैंस ब्रिगेड ने प्राचार्य रविंद्र कुमार मनचंदा की अध्यक्षता में विश्व जल दिवस पर जल संरक्षण के लिए कार्यक्रम आयोजित किया। जूनियर रेड क्रॉस व ब्रिगेड अधिकारी प्रधानाचार्य रविन्द्र कुमार मनचन्दा ने विश्व जल दिवस पर जल के बुद्धिमतापूर्ण उपयोग पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। उन्होंने कहा कि वर्ष 1933 से विश्व में जल दिवस के अवसर पर विभिन्न गतिविधियां चलाई जाती हैं। इस पर सभी ने सहमति व्यक्त की कि वृक्ष तथा पानी जैसे प्राकृतिक संसाधनों के प्रति हमारे मन में श्रद्धा होनी चाहिए। रविन्द्र कुमार मनचन्दा ने कहा कि विश्व में हर वर्ष 22 मार्च को विश्व जल दिवस मनाया जाता है। वर्ष 1993 में संयुक्त राष्ट्र की सामान्य सभा के द्वारा इस दिन को एक वार्षिक कार्यक्रम के रुप में मनाने का निर्णय किया गया। लोगों के बीच जल का महत्व, आवश्यकता और संरक्षण के बारे में जागरुकता बढ़ाने के लिये इस अभियान की घोषणा की गयी थी। इसे पहली बार वर्ष 1992 में ब्राजील के रियो डी जेनेरियो में पर्यावरण और विकास पर संयुक्त राष्ट्र सम्मेलन की अनुसूची में आधिकारिक रुप से जोड़ा गया था और जल के गलत उपयोग को रोकने के द्वारा जल संरक्षण में उनकी सहायता प्राप्त करने के साथ ही प्रोत्साहित करने के लिये इस उत्सव को मनाना शुरु किया। यह अभियान यूएन अनुशंसा को लागू करने के साथ ही वैश्विक जल संरक्षण के वास्तविक क्रियाकलापों को प्रोत्साहन देने के लिये सदस्य राष्ट्र सहित संयुक्त राष्ट्र एजेंसी की एक इकाई के द्वारा विशेष तौर से बढ़ावा दिया जाता है जिसमें लोगों को जल मुद्दों के बारे में सुनने व समझाने के लिये प्रोत्साहित करने के साथ ही अंतरराष्ट्रीय गतिविधियों का जल संरक्षण के लिए समायोजन करना भी सम्मिलित किया गया है। इस वर्ष विश्व जल दिवस पर वैश्विक संदेश फैलाने के लिये थीम मेकिंग द इंविजिबल विजिबल अर्थात भूजल अदृश्य को दृश्यमान बनाना है। विश्व में पीने के पानी का लगभग आधा हिस्सा भूजल से प्राप्त किया जाता है। इस वर्ष विश्व जल दिवस के थीम के अनुसार भूजल को खोजना, बचाना और ठीक प्रकार से प्रयोग करना होगा। प्राचार्य मनचंदा ने सुंदर आयोजन और संयोजन के लिए अंशुल, जसनीत कौर और सभी बालिकाओं और अध्यापकों का अभिनंदन करते हुए जल के बुद्धिमता पूर्वक उपयोग और संरक्षण की आवश्यकता पर बल दिया।
विश्व जल दिवस – जल है तो कल है, जल बचाएं, जीवन बचाएं
इस न्यूज़ पोर्टल अतुल्यलोकतंत्र न्यूज़ .कॉम का आरम्भ 2015 में हुआ था। इसके मुख्य संपादक पत्रकार दीपक शर्मा हैं ,उन्होंने अपने समाचार पत्र अतुल्यलोकतंत्र को भी 2016 फ़रवरी में आरम्भ किया था। भारत सरकार के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय से इस नाम को मान्यता जनवरी 2016 में ही मिल गई थी ।
Leave a Comment
Leave a Comment


