Faridabad/Atulya Loktantra : लाक डाउन के समय में फरीदाबाद से राहत भरी खबर मिल रही है ग्रेटर फरीदाबाद से होते हुए मथुरा आगरा की तरफ जाने वाली यमुना नदी पहले की अपेक्षा अब करीब 50 से 60% तक साफ हो गई है लॉक डाउन से पहले यमुना नदी में दिल्ली का कूड़ा कचरा केमिकल का पानी और तमाम पॉलिथीन तैरती हुई नजर आती थी मगर लॉक डाउन के बाद सब कुछ बंद होने के चलते हैं यमुना नदी का पानी स्वच्छ बहता हुआ दिख रहा है.
जिस यमुना नदी को सरकारें भी साफ नहीं कर पाई, साधु महात्माओं के प्रदर्शन और पैदल मार्च भी रंग नहीं लाएं, आज वह यमुना नदी बिना कुछ किए हैं साफ हो गया है और आज यमुना नदी का पानी किसानों की फसल और जीव जंतुओं सहित इंसानों की प्यास बुझाने के काम भी आ रहा है। इसके साथ साथ यमुना नदी के उस पार ग्रेटर नोएडा की इमारतें भी अब प्रदूषण ना होने के चलते चमकने लगी है प्रदूषण में हुई गिरावट के चलते दूर-दूर तक पारदर्शी नजर आ रहा है।