Chandigarh/Atulya Loktantra : कोरोना महामारी से गुरुवार को हरियाणा में पहली मौत हुई है। कोरोना वायरस के संक्रमण से पीड़ित अंबाला निवासी 67 वर्षीय शख्स ने पीजीआई चंडीगढ़ में दम तोड़ा। वहीं जिले में दो जमातियों की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। दोनों को छावनी की टांगरी मस्जिद से उठाया गया था। इनमें से एक की हालत गंभीर बनी हुई है। इसलिए उसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया है।
दूसरे को छावनी अस्पताल में ही आइसोलेट किया गया है। इसकी पुष्टि जिले के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. कुलदीप सिंह ने की। हालांकि बुधवार को प्रदेश में कोरोना वायरस ग्रस्त का कोई नया पॉजिटिव के सामने नहीं आया था, लेकिन गुरुवार को हुई पहली मौत से सरकार की चिंता बढ़ गई है।