पलवल/ ब्यूरो : भ्रष्टाचार और महंगाई के नाम पर सरकार बनाने वाली भाजपा व जे जे पी आज अपने ही साथियों और मेंबरों को झूठे प्रलोभन देकर उनके हितों के साथ खेलने में लगी हुई है। सरकार झूठे प्रलोभन देकर अपना काम निकलवा कर लोगों को गुमराह करती है, उक्त बात आज कांग्रेस की वरिष्ठ नेता व पूर्व मंत्री करण सिंह दलाल ने पलवल जिला कांग्रेस कार्यालय पर प्रेस वार्ता में कहीं।
आज पलवल जिला कांग्रेस कार्यालय पर जेजेपी की महिला ज़िला अध्यक्ष ने अपने साथियों साथ सरकार की नकरापन और दोगलेपन से तंग आकर दलाल साहब की अध्यक्षता में कांग्रेस पार्टी का दामन थामा। इन प्रेरणा कालरा पूर्व महिला ज़िला अध्यक्ष, किरण सहरावत पूर्व महिला ज़िला उपाध्यक्ष, नीलम, चंदा, जितेंद्र डगर, सुखीराम, दिनेश व अन्य पदाधिकारियों ने अपने साथियों के साथ कांग्रेस पार्टी में शामिल हुए। प्रेरणा कालरा ने बताया कि बीजेपी व जे जे पी झूठ और जात-पात की राजनीति करती है। लोगों के हितों और कामों से इनका दूर-दूर तक कोई वास्ता नहीं है।
पार्टी के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों का मान सम्मान नहीं है। इन्हें बस आम जनमानस को झूठी स्कीम के नाम पर उलझाए रखना है। कांग्रेस पार्टी में कार्यकर्ताओं को एक साथ देखकर हम सभी साथी अपनी आस्था भी कांग्रेस में रखने लगे है और दलाल साहब की अध्यक्षता में कांग्रेस पार्टी में शामिल हुए हैं।


